नन्द बाबा दुग्ध मिशन अन्तर्गत मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना 2026-27 की ई–लॉटरी

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकर नगर।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में दिनांक 19अगस्त 2026 को मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार  में दोपहर  11:00 बजे नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना के अंतर्गत मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना की ई लॉटरी के माध्यम से पात्र लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। इस योजना में कुल 210 आवेदन आनलाइन प्राप्त हुआ था, जिसमें से कुल 111 आवेदन पात्र पाए गए, इसमें से कुल 6 लाभार्थियों का 3 महिला एवं 3 पूरूष का चयन ई लाटरी द्वारा किया जाएगा। सभी आवेदनकर्ता को SMS के माध्यम से सूचना भेज दिया गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने सभी आवेदन कर्ताओ से अपील किया गया है कि समय से उपस्थित होकर ई–लाटरी में प्रतिभाग करें। ताकि आप लोगों के सामने नियमानुसार ई–लॉटरी संपन्न किया जा सके।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार