अदवा नदी में बहे युवक का दो दिन बाद बेलन नदी में मिला शव, गांव में मचा कोहराम

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर। 

 

हाईवे किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर 25 हजार नकदी समेत सामान उड़ाया Read More हाईवे किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर 25 हजार नकदी समेत सामान उड़ाया

मीरजापुर। कोरांव थाना क्षेत्र से जुड़ी एक दर्दनाक घटना में अदवा नदी के तेज बहाव में बह गए 26 वर्षीय युवक का शव दो दिन बाद बेलन नदी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान धर्मराज उर्फ वीरस हरिजन, उम्र 26 वर्ष, निवासी सोठीया खुर्द के रूप में हुई है। बताया गया कि धर्मराज 18 अगस्त की

सुबह कोटारनाथ दर्शन के लिए निकले थे। इसी दौरान कोटारनाथ के पास अदवा नदी के पुल से गुजरते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने काफी तलाश की, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका।

उर्वरक वितरण में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई : मुख्य सचिव Read More उर्वरक वितरण में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई : मुख्य सचिव

 

लगातार खोजबीन के बीच गुरुवार की सुबह कोरांव थाना क्षेत्र के अयोध्या पुल से आगे कपासी गांव के लोलमाटी मजरा स्थित बलूबछवा घाट के पास मछुआरों ने बेलन नदी में एक शव देखा, जिसके बाद इसकी सूचना संबंधित लोगों को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और शव की पहचान कराने का प्रयास शुरू किया गया। बाद में शव की पहचान

खेल मैदान के जमीन पर बना अवैध मदरसा पर चला प्रशासन बुलडोजर,  जमींदोज़ Read More खेल मैदान के जमीन पर बना अवैध मदरसा पर चला प्रशासन बुलडोजर,  जमींदोज़

 

धर्मराज उर्फ वीरस हरिजन के रूप में हुई, जिसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि धर्मराज पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे और परिवार के लिए उनका इस तरह असमय चले जाना बेहद दुखद है। उनकी मां अंतर देवी बेटे की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गईं। वहीं, कोरांव पुलिस की सूचना पर हलिया पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पहचान की

 

प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में नदी के तेज बहाव को लेकर दहशत का माहौल है। लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने और तेज धारा चलने से ग्रामीणों से नदी-नालों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। धर्मराज की मौत से सोनियाखुर्द गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन बना हुआ है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार