नवीनतम
फीचर्ड
प्रदर्शन कारी छात्रों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में झारखण्ड के मुख्यमंत्री का पुतला दहन
अम्बेडकर नगर।
JPSC-JSSC परीक्षा अनियमितताओं और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अंबेडकर नगर जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा पटेल नगर तिराहे पर हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया , विभाग संयोजक अंकित सिंह ने कहा झारखंड में JPSC - JSSC के पेपर में भारी अनियमितता और पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर वहां की सरकार द्वारा बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज बेहद शर्मनाक है जिसके विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरे देश में प्रत्येक जिले इकाई द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर पेपर लीक मामले की CBI जांच की माँग की जा रही है जिला संयोजक सूर्यांश त्रिपाठी ने कहा अगर पेपर लीक मामले में CBI जांच नहीं हुई तो विद्यार्थी परिषद पूरे देश में वृहद आंदोलन को बाध्य होगी।
इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री अभय सिंह सानू, जिला संगठन मंत्री शुभम तिवारी, तहसील संयोजक शिवम राणा, नगर मंत्री हर्षित पाठक, शुभ तिवारी, सय्यद हानी, मृत्युंजय अग्रहरि, कृपा शंकर अग्रहरि, विमल सिंह, अनिरुद्ध सिंह, शिवांश मिश्रा, जयनंदन उपाध्याय, देव सिंह, आदित्यानंद शुक्ला, अन्नू गौड़, रिशु पाल, निधि गुप्ता, खुशी पाल, अनुपम शर्मा, शोली वर्मा एवं परिषद के अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।


Comments