संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर गौरा में गूंजा समरसता और सामाजिक एकता का संदेश
कार्यक्रमों में विधायक गौरा प्रभात कुमार वर्मा ने सम्मिलित होकर संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया
मनकापुर गोंण्ड : संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के पावन अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी की पवित्र माटी से युक्त कलश का विधानसभा गौरा में श्रद्धापूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कलश के आगमन पर विधानसभा क्षेत्र के केशवनगर ग्रांट, अगया बुजुर्ग, कूकनगर ग्रांट, बैजलपुर, बैजपुर, ढढूवा कुतुबजोत, बभनजोत, मोकलपुर, चांदपुर, लक्ष्मीनगर ग्रांट, मकोईया, बिछिया बौहान, ढढोवा महेनिया, फूलपुर, मवई, तेंदुआ रानीपुर, खालेगांव, खपरीपारा, मनसुखपुर, सुमेरपुर, समरूपुर सहित विभिन्न ग्रामों में श्रद्धा और उत्साह के साथ कलश वंदन एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रमों में विधायक गौरा प्रभात कुमार वर्मा ने सम्मिलित होकर संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कहा कि—«“संत गुरु रविदास महाराज जी का जीवन और उनकी वाणी सामाजिक समरसता, समानता और मानवता की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने ऐसे समाज की कल्पना की, जहाँ व्यक्ति की पहचान उसके जन्म से नहीं, बल्कि उसके कर्म, आचरण और मानवीय मूल्यों से हो। उनका संदेश आज भी समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकता और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।”»
उन्होंने कहा कि 650वीं जयंती वर्ष केवल एक स्मरण पर्व नहीं, बल्कि गुरु रविदास जी के विचारों को जीवन में उतारने और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सम्मान, समानता एवं अवसर पहुँचाने का संकल्प लेने का अवसर है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर हम सभी को मिलकर समरस, सशक्त और संवेदनशील समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
गुरु रविदास जी की अमर वाणी— “ऐसा चाहूँ राज मैं, जहाँ मिलै सबन को अन्न। छोट-बड़ो सब सम बसै, रैदास रहै प्रसन्न॥”
—आज भी ऐसे समाज की प्रेरणा देती है, जहाँ समानता, सम्मान, न्याय और सामाजिक सद्भाव सर्वोपरि हों। कार्यक्रम में महंत विवेक ब्रह्मचारी , कबीर मठ बड़हरा, महंत उमाशंकर दास अयोध्या, महंत सुकुट साहब , सजीवन दास महाराज, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद आर्य चंचल , जिला उपाध्यक्ष एवं रथ यात्रा संयोजक नीरज मौर्या , सचिन वाल्मीकि , संत रविदास ढढ़ोवा के महंत बाबा पुजारी दास , जिला महामंत्री राकेश तिवारी , मंडल अध्यक्ष रामचंद्र वर्मा , राधिका देवी, अरुण प्रकाश शुक्ला, मधुप सिंह सहित सम्मानित प्रधानगण, जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
kalash yatra मानवता Humanity मनकापुर गोंडा सामाजिक समरसता सामाजिक एकता कलश यात्रा social harmony Social Unity समरसता संकल्प अभियान Guru Ravidas Jayanti Sant Ravidas Maharaj समानता का संदेश गुरु रविदास जयंती संत रविदास महाराज 650वीं जयंती 650th Birth Anniversary Social Harmony Campaign गौरा Gaura Mankapur Gonda सीर गोवर्धनपुर Seer Govardhanpur Message of Equality


Comments