मंत्री कृष्णेंदु पाल के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी

कांग्रेस नेता हाफिज राशिद अहमद चौधरी के विरोध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

श्रीभूमि : कांग्रेस नेता हाफिज राशिद अहमद चौधरी द्वारा असम सरकार के लोकप्रिय मंत्री कृष्णेंदु पाल के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में आज 18 अगस्त श्रीभूमि के जिला आयुक्त प्रदीप कुमार द्विवेदी के माध्यम से असम के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर श्रीभूमि जिले के भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला परिषद सदस्य-सदस्या, गांव पंचायत के अध्यक्ष-सभानेत्री तथा क्षेत्रीय पंचायत के सदस्य-सदस्या उपस्थित रहे।
 
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि जनप्रतिनिधियों एवं मंत्रियों के खिलाफ की गई इस प्रकार की आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणियों की निष्पक्ष एवं उचित जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। भाजपा की ओर से कहा गया कि किसी जनप्रतिनिधि तथा एक जिम्मेदार मंत्री के प्रति इस प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
 
लोकतांत्रिक मर्यादा एवं जनप्रतिनिधियों के सम्मान को बनाए रखने के लिए मामले की गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। भाजपा ने स्पष्ट किया कि जनप्रतिनिधियों के सम्मान और लोकतांत्रिक मर्यादा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें