बीआरसी एका में दिव्यांगता प्रमाणपत्र के लिए लगा मेडिकल कैंप

विवेक शर्मा Picture
Published On

53 बच्चों का हुआ पंजीकरण, 24 को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाणपत्र; 11 बच्चे मेडिकल जांच के लिए रेफर

राजू उपाध्याय जिला संवाददाता फ़िरोज़ाबाद 

फ़िरोज़ाबाद -

राज्य परियोजना कार्यालय, लखनऊ के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग एवं चिकित्सा विभाग के सहयोग से बुधवार, 19 अगस्त 2026 को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी), एका में दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी करने हेतु मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य परिषदीय एवं माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 01 से 08 तक अध्ययनरत विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र (यूडीआईडी) उपलब्ध कराना रहा।

मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड की टीम ने कैंप में पहुंचे बच्चों का परीक्षण किया। कैंप में कुल 53 बच्चों का पंजीकरण किया गया। मेडिकल बोर्ड द्वारा परीक्षण के बाद 24 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी किए गए, जबकि 11 बच्चों को आगे की मेडिकल जांच के लिए रेफर किया गया।

खन्ना पुलिस की चौकस सिक्योरिटी ने जीता भरोसा, ISRU इवेंट में पहली बार FRS का इस्तेमाल Read More खन्ना पुलिस की चौकस सिक्योरिटी ने जीता भरोसा, ISRU इवेंट में पहली बार FRS का इस्तेमाल

बीआरसी एका में दिव्यांगता प्रमाणपत्र के लिए लगा मेडिकल कैंप

वेयर हाउस के गार्ड पर बदमाशों ने की फायरिंग, छर्रे लगने से घायल Read More वेयर हाउस के गार्ड पर बदमाशों ने की फायरिंग, छर्रे लगने से घायल

मेडिकल कैंप में बच्चों एवं उनके अभिभावकों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र के महत्व तथा इससे मिलने वाली विभिन्न सरकारी सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को आवश्यक प्रमाणपत्र उपलब्ध कराकर उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता की जा रही है।

द एवियान लक्स सेरेनिटी में ‘धरोहर’ मिलेट्स फूड फेस्टिवल का आगाज Read More द एवियान लक्स सेरेनिटी में ‘धरोहर’ मिलेट्स फूड फेस्टिवल का आगाज

मेडिकल बोर्ड की टीम रही मौजूद

मेडिकल बोर्ड टीम में डॉ. आकाश गौतम, डॉ. दुर्ग प्रताप सिंह, डॉ. अल्का अग्रवाल तथा ऑडियोलॉजिस्ट शिवांग पाठक उपस्थित रहे। टीम द्वारा बच्चों की आवश्यक जांच एवं परीक्षण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में खंड शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पटेल सहित स्पेशल एजुकेटर्स कृपाशंकर वर्मा, दिनेश सिंह, सुभाष चंद्र, सर्वेश कुमार, नवीन चतुर्वेदी, अनिल सिंह एवं सुरेश यादव का विशेष योगदान रहा। यह जानकारी अजय कुमार पांडेय, जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) द्वारा दी गई।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार