टूण्डला में 25 अगस्त को लगेगा वृहद रोजगार मेला

राम सिंह महाविद्यालय में सुबह 10 बजे से होगा आयोजन

विवेक शर्मा Picture
Published On

विभिन्न कंपनियां करेंगी बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो फ़िरोज़ाबाद 

टूण्डला -

जिला सेवायोजन कार्यालय, फिरोजाबाद एवं राम सिंह महाविद्यालय, नगला सिकन्दर, एटा रोड, टूण्डला के संयुक्त तत्वावधान में 25 अगस्त 2026 को एक दिवसीय निःशुल्क वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 10 बजे से राम सिंह महाविद्यालय परिसर में आयोजित होगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी खुशबू शाक्य ने बताया कि रोजगार मेले में देश एवं प्रदेश की विभिन्न कंपनियों के नियोजकों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। कंपनियों के प्रतिनिधि बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर उनकी योग्यता के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी करेंगे।

ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य

रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए बेरोजगार अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क होगी।

शारदा सागर खंड शाहजहांपुर नहर झील पर हो रहा कटान विभाग नहीं कर रहा कार्यवाही  Read More शारदा सागर खंड शाहजहांपुर नहर झील पर हो रहा कटान विभाग नहीं कर रहा कार्यवाही 

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में पहुंचकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं।

दो साल से खड़ा है अधूरा ढांचा, कब मिलेगा पानी? सुमरावा की पानी की टंकी बनी सफेद हाथी Read More दो साल से खड़ा है अधूरा ढांचा, कब मिलेगा पानी? सुमरावा की पानी की टंकी बनी सफेद हाथी

ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी

रोजगार मेले में साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को अपना पंजीयन कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्र, फोटो/आईडी तथा रिज्यूम साथ लाना आवश्यक होगा। विभाग की ओर से युवाओं से अपील की गई है कि निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में पहुंचकर विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं।

सीएचसी डीघ की बदहाली पर उठे सवाल, अधीक्षक लगातार रहे नदारद Read More सीएचसी डीघ की बदहाली पर उठे सवाल, अधीक्षक लगातार रहे नदारद

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें