तालाब में डूब रहे दो किशोरों की बची जान

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस टीम की तत्परता की सराहना की।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बहरिया, प्रयागराज। बहरिया थाना क्षेत्र के जुगुनीडीह में जब गाय चराने निकले दो किशोर अचानक गहरे तालाब में डूबने लगे। राहगीरों की सूचना पर बहरिया पुलिस ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर दोनों बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया।
 
जानकारी के अनुसार जुगुनीडीह निवासी रोहित पुत्र मालबहादुर यादव, उम्र करीब 16 वर्ष, और अजय यादव पुत्र भोला यादव गाय चराने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान उनकी गाय अचानक तालाब की ओर मुड़ गई। गाय को तालाब की तरफ जाते देखकर दोनों किशोर भी उसके पीछे-पीछे बड़े तालाब की ओर बढ़ गए।
 
दोनों बच्चों के सकुशल बाहर आने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस टीम की तत्परता की सराहना की।।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें