बस परिचालक को दी गई जान से मारने की धमकी
थाने में शिकायत दर्ज
नैनी,प्रयागराज। नैनी कोतवाली क्षेत्र में नैनी सेंट्रल जेल के पास एक बस परिचालक के साथ अभद्रता और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। यह घटना 16 अगस्त को हुई।शिकायतकर्ता राजेश कुमार सिंह, निवासी पाती, मेजा रोड, प्रयागराज ने बताया कि उनकी बस मेजा रोड की ओर जा रही थी। नैनी सेंट्रल जेल के पास पहुंचने पर एडीए कॉलोनी निवासी अवनीश पाण्डेय ने अपनी मोटरसाइकिल बस के सामने सड़क के बीच में खड़ी कर दी और बस को रुकवा लिया।
राजेश कुमार के अनुसार, इसके बाद अवनीश पाण्डेय ने बस परिचालक के साथ बेवजह बहस शुरू कर दी। उन्होंने परिचालक को मां-बहन की भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी।आरोप है कि अवनीश पाण्डेय ने यह भी कहा कि वह भविष्य में इस सड़क पर बसों को नहीं चलने देंगे।इस घटना के संबंध में राजेश कुमार सिंह ने नैनी थाना प्रभारी को तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
prayagraj news स्वतंत्र प्रभात अभद्रता bus conductor नैनी कोतवाली naini prayagraj पुलिस शिकायत नैनी प्रयागराज Police Complaint Naini Police जान से मारने की धमकी Death Threat प्रयागराज पुलिस local crime news एडीए कॉलोनी धमकी का मामला बस परिचालक बस चालक विवाद नैनी सेंट्रल जेल अवनीश पाण्डेय राजेश कुमार सिंह मेजा रोड बस सेवा विवाद Bus Dispute


Comments