सीएचसी डीघ की बदहाली पर उठे सवाल, अधीक्षक लगातार रहे नदारद

ऐसे में जांच और उपचार की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सीतामढ़ी। विकासखंड डीघ में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इन दिनों अव्यवस्थाओं का शिकार नजर आ रहा है। अस्पताल में चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की स्थिति को लेकर मरीजों और तीमारदारों में नाराजगी है। सबसे गंभीर स्थिति अधीक्षक की उपस्थिति को लेकर सामने आई है। एक स्थानीय पत्रकार ने गुरुवार को दोपहर करीब 11:30 बजे सीएचसी का निरीक्षण किया तो अधीक्षक देवेश पांडे अपने कक्ष में मौजूद नहीं मिले।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल की ओपीडी व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। सीएचसी में तीन ओपीडी संचालित होने के बावजूद मौके पर केवल एक ओपीडी में महिला चिकित्सक तैनात मिलीं। इससे इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं अस्पताल का एक्स-रे कक्ष भी खाली मिला। ऐसे में जांच और उपचार की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है।

गुरुवार के निरीक्षण के बाद शुक्रवार को एक बार फिर सीएचसी की स्थिति जानने के लिए निरीक्षण किया गया। इस दौरान भी अधीक्षक देवेश पांडे अस्पताल में मौजूद नहीं मिले। हालांकि उनके कक्ष का पंखा चलता हुआ मिला। अस्पताल कर्मियों से अधीक्षक के बारे में जानकारी ली गई तो बताया गया कि अधीक्षक साहब ज्ञानपुर में बैठक में गए हैं।

इस संबंध में जब ज्ञानपुर स्थित सीएमओ कार्यालय से संपर्क कर बैठक के बारे में जानकारी ली गई तो वहां से बताया गया कि अधीक्षक की कोई बैठक नहीं थी। इससे अधीक्षक की अनुपस्थिति को लेकर स्थिति और अधिक सवालों के घेरे में आ गई है।
लगातार दो दिनों तक अधीक्षक के अस्पताल में मौजूद नहीं मिलने और ओपीडी व एक्स-रे जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं की स्थिति सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

क्षेत्रीय लोगों ने उच्चाधिकारियों से सीएचसी की व्यवस्थाओं की जांच कराने, चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी संतोष चक से बात की गई तो उन्होंने टीकाकरण का हवाला देते हुए कहा कि हो सकता है डॉक्टर टीकाकरण में हूं उनसे बात कर लीजिए वहीं पर इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डीघ से संपर्क करने की कोशिश की गई परंतु उनका फोन रिसीव नहीं हुआ फोन रिसीव न होने का बात भी सीएमओ से की गई तो उन्होंने कहा कि मैं बात करता हूं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें