मोहनलालगंज बाइपास पर बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

.... ‌‌लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप, पुलिस ने बस चालक व कंडक्टर के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहनलालगंज बाइपास पर बुधवार दोपहर बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक व कंडक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

निगोहां थाना क्षेत्र के बाबूखेड़ा मजरा रघुनाथखेड़ा निवासी इन्द्रजीत पुत्र राम आसरे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भतीजा नितेश यादव (23) बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बाइक से जा रहा था। मोहनलालगंज बाइपास पर पहुंचने पर यूपी 78 केटी 0238 नंबर की बस के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नितेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर मोहनलालगंज पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना में बस चालक व कंडक्टर की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें