प्रेंम प्रसंग में नहर मे कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक को पुलिस ने बचाया

.......प्रेम प्रसंग से परेशान होकर इंदिरा नहर में कूदा था युवक, पुलिस टीम ने सकुशल बाहर निकाला

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

इंदिरा नहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक को नगराम पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए डूबने से बचा लिया। पुलिस ने युवक को समझा-बुझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
 
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को ग्रामीणों से सूचना मिली कि एक युवक इंदिरा नहर में कूद गया है और डूब रहा है। सूचना मिलते ही नगराम थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नहर में डूब रहे युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। युवक की उम्र करीब 25 वर्ष है और वह कंचनखेड़ा मजरा समेसी का रहने वाला है।
 
पूछताछ में युवक ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते वह परेशान था और इसी कारण उसने आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने युवक को समझाया और बाद में उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक को सुरक्षित देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली और नगराम पुलिस की तत्परता की सराहना की।
 
युवक को बचाने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हिमांशु पाण्डेय, उपनिरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा और आरक्षी पवन कुमार यादव शामिल रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें