मिशन शक्ति के तहत पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी
बांसी (सिद्धार्थनगर)। मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को थाना शिवनगर डिंडई पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय कड़सरा में महिला सशक्तिकरण हेतु बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। क्षेत्राधिकारी बांसी शुभेंदु सिंह के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उपनिरीक्षक रामधनी प्रसाद एवं महिला कांस्टेबल शालिनी वर्मा ने छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
पुलिस टीम ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। एंटी रोमियो अभियान के तहत डिंडई चौराहे पर चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को माफीनामा एवं उचित हिदायत देकर छोड़ते हुए साइबर अपराध से बचाव के प्रति भी जागरूक किया। पुलिस ने 112, 1090, 1076, 108, 1930, 1098, 102, 181 एवं 101 हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी।
स्वतंत्र प्रभात मिशन शक्ति women empowerment महिला सम्मान महिला सशक्तिकरण महिला सुरक्षा सरकारी योजनाएं महिला हेल्पलाइन cyber crime awareness एंटी रोमियो अभियान साइबर अपराध जागरूकता Mission Shakti बालिका सुरक्षा Siddharthnagar Police प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सिद्धार्थनगर पुलिस गुड टच बैड टच बाल सुरक्षा बांसी सिद्धार्थनगर बहू बेटी सम्मेलन कन्या सुमंगला योजना शिवनगर डिंडई छात्र छात्रा जागरूकता पुलिस जागरूकता कार्यक्रम कड़सरा प्राथमिक विद्यालय


Comments