अशोकधाम मंदिर में करंट की अफवाह से भगदड़, सात श्रद्धालुओं की मौत

सावन के तीसरे सोमवार को हादसा, आठ से अधिक घायल; अस्पताल में कराया गया भर्ती

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लखीसराय, स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो। बिहार के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को करंट फैलने की अफवाह के बाद भगदड़ मच गई। हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत की सूचना है, जबकि आठ से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल, लखीसराय में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि हादसा अशोकधाम स्टेशन से मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर हुआ। जानकारी के अनुसार रात में इस रास्ते पर बिजली का एक पोल तार समेत गिर गया था। सोमवार सुबह जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में कांवड़िए और श्रद्धालु मंदिर की ओर पहुंच रहे थे। इसी दौरान पोल में करंट प्रवाहित होने की अफवाह फैल गई, जिससे भीड़ में अचानक अफरातफरी मच गई।

अफवाह के बाद श्रद्धालु जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान भगदड़ में कई लोग एक-दूसरे के नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दबे लोगों को बाहर निकाला।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों और घटना की स्थिति की जांच की जा रही है।

ममता बनर्जी का दावा- भाजपा की ज्यादतियों से जल्द सत्ता में लौटेगी तृणमूल Read More ममता बनर्जी का दावा- भाजपा की ज्यादतियों से जल्द सत्ता में लौटेगी तृणमूल

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार