ट्रेन की चपेट में आने से आशा बहू की मौत, बेटा गंभीर
हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया
चौरी (भदोही)। चौरी थाना क्षेत्र के चकभुइधर गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसे में आशा बहू शिवकुमारी राजभर की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा विशाल राजभर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
चकभुइधर निवासी शिवकुमारी राजभर पत्नी रामसागर राजभर उर्फ नन्हकू, भदोही ब्लॉक क्षेत्र में आशा बहू के रूप में कार्यरत थीं। बताया गया कि शिवकुमारी राजभर अपने बेटे विशाल राजभर के साथ ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों ने दोनों को उपचार के लिए भदोही स्थित एमबीएस अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने शिवकुमारी राजभर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बेटे विशाल राजभर की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
मां की मौत और बेटे के गंभीर रूप से घायल होने की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।
बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। हादसा किस परिस्थिति में हुआ, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Bhadohi News स्वतंत्र प्रभात train accident आशा बहू महिला की मौत दर्दनाक हादसा पुलिस जांच ग्रामीण क्षेत्र भदोही हादसा परिवार में मातम road safety news भदोही न्यूज आशा कार्यकर्ता ट्रेन हादसा रेल दुर्घटना Railway Accident चौरी भदोही शिवकुमारी राजभर विशाल राजभर बेटा गंभीर घायल चकभुइधर गांव एमबीएस अस्पताल वाराणसी ट्रामा सेंटर Chauri Bhadohi ASHA Worker


Comments