श्रावण मास के चौथे सोमवार को लेकर डीएम-एसएसपी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण
डीएम एवं एसएसपी ने टूण्डला-एटा मार्ग पर टूण्डला चौराहा से निहाल सिंह की पुलिया तक कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया
विवेक शर्मा संवाददाता टूण्डला
टूण्डला-
श्रावण मास के चौथे सोमवार को निकलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने टूण्डला क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम एवं एसएसपी ने टूण्डला-एटा मार्ग पर टूण्डला चौराहा से निहाल सिंह की पुलिया तक कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मार्ग में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन का जायजा लिया।
अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर बनाए गए कांवड़ शिविरों का भी निरीक्षण किया और वहां श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को कांवड़ियों की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो और यात्रा मार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रखी जाए।श्रावण मास के चौथे सोमवार को लेकर प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह अलर्ट।


Comments