21 अगस्त को विधायक मनीष असीजा की अध्यक्षता में होगी DRISHTI की समीक्षा बैठक

कलेक्ट्रेट सभागार में होगी जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक, विकास योजनाओं की प्रगति की होगी समीक्षा

विवेक शर्मा Picture
Published On

फिरोजाबाद।

जिले में संचालित विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए 21 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, दबरई में जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति (DRISHTI) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता फिरोजाबाद सदर विधायक मनीष असीजा करेंगे।

मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य द्वारा जारी आदेश के अनुसार बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न विभागीय विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की अद्यतन प्रगति की गहन समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों से योजनाओं की वर्तमान स्थिति, कार्य की गति, गुणवत्ता तथा समयबद्धता के संबंध में जानकारी ली जाएगी।

सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी-अपनी योजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ बैठक में निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

जगदीशपुर में 104 भूमिहीन परिवारों को सौपें गए भूमि अधिकार पर्चा Read More जगदीशपुर में 104 भूमिहीन परिवारों को सौपें गए भूमि अधिकार पर्चा

बैठक में माननीय विधान परिषद सदस्य, जनपद के समस्त विधानसभा सदस्य टूण्डला, शिकोहाबाद, जसराना एवं सिरसागंज, जिलाधिकारी फिरोजाबाद, संयुक्त विकास आयुक्त ग्राम्य विकास आगरा मंडल, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, समस्त ब्लॉक प्रमुख, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक तथा उपायुक्त श्रम/रोजगार सहित संबंधित अधिकारी शामिल होंगे।

विधायक मिलन दास की पहल पर हैलाकांडी-काटलीछड़ा में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग Read More विधायक मिलन दास की पहल पर हैलाकांडी-काटलीछड़ा में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग

इसके अलावा जिला पंचायत राज अधिकारी, विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान/प्रशासक, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, सिंचाई, जल निगम, पीएमजीएसवाई, कृषि, उद्यान, शिक्षा, पशुपालन, उद्योग, समाज कल्याण, नेडा एवं डूडा सहित विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियंता, विभागाध्यक्ष तथा समस्त खंड विकास अधिकारी भी बैठक में प्रतिभाग करेंगे।

कानपुर को उत्तर और दक्षिण जिले में बांटने की तैयारी, पहले भी हो चुका है नगर-देहात का विभाजन Read More कानपुर को उत्तर और दक्षिण जिले में बांटने की तैयारी, पहले भी हो चुका है नगर-देहात का विभाजन

गुणवत्ता और समयबद्धता पर रहेगा जोर

बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता, गति एवं समयबद्धता की समीक्षा करना है। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे और विकास कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा कराया जाए।

बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ सामने आने वाली समस्याओं एवं अड़चनों पर भी चर्चा कर उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने की संभावना है।

 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार