अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) सोनभद्र की अध्यक्षता में नक्सल समन्वय गोष्ठी आयोजित, सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता एवं आपसी समन्वय बढ़ाने पर जोर

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -   बुधवार दिनांक 19.08.2026 को पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र स्थित कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) सोनभद्र ऋषभ रूणवाल की अध्यक्षता में नक्सल समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जनपद सोनभद्र के पुलिस एवं अन्य विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ-साथ सीमावर्ती जनपद मीरजापुर एवं चन्दौली से आए अधिकारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया।
 
गोष्ठी के दौरान नक्सल संचरण की संभावना के दृष्टिगत नक्सल प्रभावित एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, आपसी समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने तथा नियमित रूप से कॉम्बिंग एवं एरिया डोमिनेशन किए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
 
अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) द्वारा निर्देशित किया गया कि कॉम्बिंग एवं एरिया डोमिनेशन के दौरान स्थानीय ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना जाए तथा उनका हरसंभव निराकरण कराया जाए। साथ ही ग्रामीणों को जागरूक किया जाए कि वे किसी भी प्रकार के बहकावे में न आएं तथा क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा वस्तु की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन को दें। गोष्ठी में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, पुलिस एवं प्रशासनिक विभागों के मध्य बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
 
इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ सोनभद्र डॉ0 सुमन कुमार जायसवाल, महेन्द्र प्रताप यादव, प्रभारी निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई सोनभद्र, जनपद के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार