सरस्वती शिशु मंदिर के नन्हे-मुन्नों ने उठाई कांवड़, निकाली भव्य यात्रा

विवेक शर्मा Picture
Published On

‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंजा टूण्डला, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ कांवड़ यात्रा का स्वागत

विवेक शर्मा संवाददाता टूण्डला

टूण्डला-

श्रावण मास के पावन अवसर पर टूण्डला के सरस्वती शिशु मंदिर के नन्हे-नन्हे शिशुओं ने कांवड़ उठाकर भव्य कांवड़ यात्रा निकाली। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा कांवड़ लेकर निकाली गई यात्रा ने नगरवासियों का मन मोह लिया। यात्रा के दौरान बच्चे पूरे उत्साह के साथ ‘बम-बम भोले’ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

कांवड़ यात्रा का शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर से हुआ। आकर्षक ढंग से सजी कांवड़ों को लेकर शिशु जब यात्रा पर निकले तो मार्ग में लोगों की निगाहें उनकी ओर टिक गईं। नन्हे कांवड़ियों के उत्साह और भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए भारत माता चौक पहुंची। रास्ते में जगह-जगह लोगों द्वारा नन्हे कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। बच्चों के उत्साह को देखकर नगरवासियों में भी खासा उत्साह नजर आया।

सरस्वती शिशु मंदिर के नन्हे-मुन्नों ने उठाई कांवड़, निकाली भव्य यात्रा

रोजगार मेला में कुल 105 अभ्यर्थियों का चयन Read More रोजगार मेला में कुल 105 अभ्यर्थियों का चयन

भारत माता चौक पर हुआ जोरदार स्वागत

भारत माता चौक पहुंचने पर समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों द्वारा कांवड़ यात्रा का फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। नन्हे कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। लोगों ने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके बाद कांवड़ यात्रा भारत माता चौक से यू-टर्न लेकर पुनः सरस्वती शिशु मंदिर की ओर रवाना हुई। विद्यालय परिसर पहुंचने के बाद कांवड़ यात्रा का विधिवत समापन किया गया।

फव्वारा तिराहे पर फुटपाथ तक सजी प्लास्टिक की दुकानें, जाम से परेशान राहगीर; प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल Read More फव्वारा तिराहे पर फुटपाथ तक सजी प्लास्टिक की दुकानें, जाम से परेशान राहगीर; प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल

विद्यालय परिवार रहा यात्रा में शामिल

कांवड़ यात्रा में सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य राममोहन श्रीवास्तव के साथ विद्यालय कमेटी के सदस्य, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे। उन्होंने पूरी यात्रा के दौरान बच्चों का उत्साह बढ़ाया और यात्रा को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में सहयोग किया। यात्रा में शामिल बच्चों की सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल भी तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ यातायात को भी सुचारू रखने में सहयोग किया।नन्हे शिशुओं की कांवड़ यात्रा नगर में आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों के भोलेनाथ के जयकारों और श्रद्धालुओं द्वारा किए गए स्वागत से टूण्डला का वातावरण पूरी तरह शिवमय और भक्तिमय नजर आया।

रसोइयों के सम्मान, मानदेय वृद्धि एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा से जनपद के रसोइयों में खुशी की लहर Read More रसोइयों के सम्मान, मानदेय वृद्धि एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा से जनपद के रसोइयों में खुशी की लहर

 

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार