बीआरसी अरांव में लगा मेडिकल कैंप, 30 बच्चों को जारी हुए दिव्यांगता प्रमाणपत्र

ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) अरांव में दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी करने के लिए मेडिकल कैंप आयोजित किया गया

विवेक शर्मा Picture
Published On

राजू उपाध्याय जिला संवाददाता फ़िरोज़ाबाद

फिरोजाबाद।

राज्य परियोजना कार्यालय, लखनऊ के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग एवं चिकित्सा विभाग के संयुक्त सहयोग से शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) अरांव में दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी करने के लिए मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। कैंप में परिषदीय एवं माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक के विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों का मेडिकल परीक्षण किया गया।

मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड की टीम ने कैंप में पहुंचे बच्चों की जांच कर दिव्यांगता की स्थिति का परीक्षण किया। कैंप में कुल 57 बच्चों का पंजीकरण कराया गया। मेडिकल बोर्ड द्वारा परीक्षण के उपरांत 30 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र (यूडीआईडी) जारी किए गए, जबकि 13 बच्चों को आगे की मेडिकल जांच के लिए रेफर किया गया।

IMG-20260822-WA0024

कैंप का उद्देश्य विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र उपलब्ध कराकर उन्हें शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ दिलाना है। अधिकारियों ने बताया कि प्रमाणपत्र एवं यूडीआईडी के माध्यम से पात्र बच्चों को शिक्षा सहित अन्य सरकारी सुविधाओं से जोड़ने में सहायता मिलेगी। मेडिकल कैंप में मेडिकल बोर्ड टीम के रूप में डॉ. आकाश गौतम, डॉ. दुर्ग प्रताप सिंह, डॉ. अल्का अग्रवाल, डॉ. ज्योति सिंह एवं शिवांग पाठक (ऑडियोलॉजिस्ट) मौजूद रहे। टीम ने बच्चों का आवश्यक परीक्षण कर उनकी स्थिति के अनुसार प्रमाणपत्र जारी किए तथा जरूरतमंद बच्चों को आगे की जांच के लिए रेफर किया।

संस्था किरण और श्री महाकाल इवेंट्स  के  तत्वावधान में मेघ मल्हार सावन उत्सव का  आयोजन। Read More संस्था किरण और श्री महाकाल इवेंट्स  के  तत्वावधान में मेघ मल्हार सावन उत्सव का  आयोजन।

कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी नंद कुमार की देखरेख में स्पेशल एजुकेटर्स प्रद्युम्न शर्मा, अटल यादव, सुभाषचंद्र, अनामिका शर्मा, स्नेहलता एवं कृपा शंकर वर्मा सहित बीआरसी के समस्त कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें आवश्यक चिकित्सा एवं शैक्षिक सुविधाओं से जोड़ने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।

बनकटी विकास केग्राम पंचायत बेहिल में विकास कार्यों की अनियमितता की होगी कल जांच Read More बनकटी विकास केग्राम पंचायत बेहिल में विकास कार्यों की अनियमितता की होगी कल जांच

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार