द एवियान लक्स सेरेनिटी में ‘धरोहर’ मिलेट्स फूड फेस्टिवल का आगाज

30 अगस्त तक चलेगा स्वाद और सेहत का उत्सव

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में द एवियान लक्स सेरेनिटी स्थित मिनिस्ट्री ऑफ क्यूज़ीन (MOC) में ‘धरोहर – द लॉन्गेविटी एंड मिलेट्स फेस्ट’ का भव्य आगाज हो गया है। 17 अगस्त से शुरू हुआ यह विशेष मिलेट फूड फेस्टिवल 30 अगस्त 2026 तक चलेगा। फेस्टिवल में मेहमानों को मिलेट्स और पारंपरिक अनाजों से तैयार स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजनों का अनूठा अनुभव कराया जा रहा है। फेस्टिवल का आयोजन प्रतिदिन शाम 7 बजे से किया जा रहा है। बदलती जीवनशैली और हेल्थ-कॉन्शियस डाइनिंग की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए मिलेट्स से तैयार व्यंजनों को आधुनिक पाक कला और आकर्षक प्रस्तुति के साथ पेश किया जा रहा है।

फेस्टिवल के माध्यम से स्वाद, सेहत और भारतीय खानपान की समृद्ध परंपरा को एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया है। पारंपरिक अनाजों को आधुनिक कुकिंग तकनीकों के साथ जोड़कर तैयार किए गए विशेष व्यंजन मेहमानों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। द एवियान लक्स सेरेनिटी के जनरल मैनेजर आकाश सिंह राठौर ने कहा कि ‘धरोहर’ सिर्फ एक फूड फेस्टिवल नहीं, बल्कि पारंपरिक खाद्य विरासत और स्वस्थ जीवनशैली को सेलिब्रेट करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि मिलेट्स और प्राचीन अनाज भारतीय खाद्य संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं और इन्हें आधुनिक स्वाद एवं प्रस्तुति के साथ लोगों तक पहुंचाना इस आयोजन का उद्देश्य है। असिस्टेंट फूड एंड बेवरेज मैनेजर सुनीत कुमार सिंह ने बताया कि फेस्टिवल के मेन्यू में मिलेट्स को विशेष रूप से केंद्र में रखा गया है।

पारंपरिक अनाजों से तैयार व्यंजनों में स्वाद और आधुनिक प्रस्तुति के संतुलन पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि मेहमानों को कुछ नया और यादगार अनुभव मिल सके। वहीं, एग्जीक्यूटिव शेफ गौरीश सिंह ने कहा कि व्यंजन तैयार करते समय मिलेट्स और पारंपरिक अनाजों की प्राकृतिक खूबियों को ध्यान में रखा गया है। ताजी सामग्री, भारतीय मसालों और आधुनिक कुकिंग तकनीकों के जरिए ऐसे व्यंजन तैयार किए जा रहे हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ हेल्थ-कॉन्शियस डाइनिंग को भी बढ़ावा देते हैं।

‘धरोहर – द लॉन्गेविटी एंड मिलेट्स फेस्ट’ की थीम “Ancient Grain. Modern Plate. A Story Worth Covering.” रखी गई है। इसके तहत पारंपरिक अनाजों को आधुनिक प्लेट पर नए अंदाज में प्रस्तुत किया जा रहा है। फेस्टिवल के जरिए लोगों को मिलेट्स के स्वाद के साथ उनकी भारतीय खाद्य परंपरा और स्वस्थ जीवन शैली में भूमिका से भी रूबरू कराया जा रहा है। मिनिस्ट्री ऑफ क्यूज़ीन (MOC), द एवियान लक्स सेरेनिटी, लखनऊ में आयोजित यह फेस्टिवल 30 अगस्त तक जारी रहेगा।

डीएम के औचक निरीक्षण में मिली अनियमितताओं पर हेडमास्टर और शिक्षिका निलंबित Read More डीएम के औचक निरीक्षण में मिली अनियमितताओं पर हेडमास्टर और शिक्षिका निलंबित

 
 

About The Author

Post Comments

Comments