हाइड्रा की टक्कर से रेलवे के रिटायर्ड पेंशनर की मौत

हाइड्रा की टक्कर से रेलवे के रिटायर्ड पेंशनर की मौत साइकिल से नगला महादेव जा रहे थे 65 वर्षीय रामसनेही बघेल, पीछे से हाइड्रा ने मारी टक्कर

विवेक शर्मा Picture
Published On

विवेक शर्मा संवाददाता टूण्डला 

टूण्डला-

थाना टूण्डला क्षेत्र में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में रेलवे के 65 वर्षीय रिटायर्ड पेंशनर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा नगला महादेव बंबा के पास हुआ, जहां साइकिल से जा रहे बुजुर्ग को पीछे से आ रहे हाइड्रा ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


मृतक की पहचान 65 वर्षीय रामसनेही बघेल पुत्र परसादी लाल बघेल निवासी बिहारीपुर, थाना एत्मादपुर, जनपद आगरा के रूप में हुई है। बताया गया कि रामसनेही बघेल गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे साइकिल से नगला महादेव की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह नगला महादेव बंबा के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे हाइड्रा की चपेट में आ गए।

कांग्रेस पर्यवेक्षक ने संगठन सृजन अभियान के तहत नैनी के पन्द्रह वार्डो की समीक्षा बैठक की । Read More कांग्रेस पर्यवेक्षक ने संगठन सृजन अभियान के तहत नैनी के पन्द्रह वार्डो की समीक्षा बैठक की ।


हादसे के बाद मौके पर राहगीरों एवं स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी थाना टूण्डला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फिरोजाबाद भेज दिया।
पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जिलाधिकारी ने परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश Read More जिलाधिकारी ने परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश


हाइड्रा और चालक पुलिस के कब्जे में


थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने हादसे में शामिल हाइड्रा और उसके चालक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मार्ग पर वाहनों की गति एवं यातायात व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

बीमा योजनाओं ने दिया परिवार को आर्थिक सहारा, मृतक की पत्नी को मिले ₹4 लाख Read More बीमा योजनाओं ने दिया परिवार को आर्थिक सहारा, मृतक की पत्नी को मिले ₹4 लाख

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार