अम्बेडकर नगर में पत्रकारों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकर नगर।

तिरंगे के सम्मान में प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाठक के नेतृत्व में 14 अगस्त को पत्रकारों द्वारा तिरंगा यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

 
यात्रा सुबह लगभग 11 बजे गांधी चौक, शाहजादपुर से शुरू हुई और भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा तक निकाली गई। बड़ी संख्या में पत्रकार बंधुओं ने इसमें भाग लिया और तिरंगे के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। प्रेस क्लब उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाठक के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में राष्ट्रभक्ति की भावना साफ झलकी। पत्रकारों ने एकजुट होकर तिरंगे की शान बढ़ाने का संदेश दिया।यह कार्यक्रम तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, जो सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह सचिव दीपक कुमार वर्मा ज्ञानेंद्र पांडेय संगठन मंत्री रमाकांत पांडेय राजा सुशील कुमार उपाध्याय उर्फ काजू, राशिद भाई टांडा, सुनील गौड़, आलापुर प्रमोद वर्मा रवींद्र वर्मा प्रवेश कुमार राकेश कुमार तिवारी लालजी चतुर्वेदी शुभम सिंह अमित सिंह बृजेश कुमार रवि श्रीवास्तव राम सजीवन यादव मोहम्मद जीशान मनोज कुमार आरके शर्मा सहित और अन्य पत्रकार साथी सम्मिलित रहे हेलो।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार