नशेड़ी बेटे ने पिता की गर्दन पर चाकू से किया जानलेवा हमला

विवाद के बाद सब्जी काटने वाला चाकू लेकर पहुंचा था आरोपी, पुलिस ने गिरफ्तार कर बरामद किया वारदात में प्रयुक्त चाकू

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के उत्तरगांव में पिता पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है। चाकू पर खून के सूखे धब्बे मिले हैं। विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को रविवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, उत्तरगांव निवासी सावित्री देवी ने शुक्रवार को मोहनलालगंज थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनके पति बाबूलाल कबाड़ी की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान उनका बेटा शिव कुमार उर्फ गुड्डू पीछे से पहुंचा और चाकू से पिता की गर्दन पर दो वार कर दिए। हमले में बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामले में पुलिस ने संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। शनिवार देर रात पुलिस टीम ने भीलमपुर से उत्तरगांव जाने वाली नहर पटरी के पास से आरोपी शिव कुमार उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया।

पिता के थप्पड़ मारने से था नाराज

मंदिर परिसर में दानपात्र काटकर दानराशि चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश Read More मंदिर परिसर में दानपात्र काटकर दानराशि चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका पिता से विवाद हुआ था। इसी दौरान पिता द्वारा अपशब्द कहने और थप्पड़ मारने से वह नाराज हो गया। इसके बाद उसने पिता की हत्या करने की ठान ली। आरोपी के मुताबिक, वह घर से सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आया और पिता की गर्दन पर वार कर दिया। दूसरा वार उनके हाथ में लगा। पिता को मृत समझकर वह मौके से फरार हो गया।

भाजपा नैनी मंडल द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा Read More भाजपा नैनी मंडल द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर उत्तरगांव से भीलमपुर की ओर जाने वाले रास्ते में नहर किनारे झाड़ियों से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया। चाकू पर खून के सूखे धब्बे पाए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

उर्वरक वितरण में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई : मुख्य सचिव Read More उर्वरक वितरण में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई : मुख्य सचिव

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें