सिद्धार्थनगर :  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

प्रत्येक सदस्य को 'आयुष्मान भारत योजना' से पूरी तरह आच्छादित किया जाएगा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। जिले के उसका बाजार एवं ग्रामीण क्षेत्रों में  80 वीं स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। नगर पंचायत कार्यालय पर ईओ अभिनव श्रीवास्तव , पूर्व चेयरमैन हेमन्त कुमार जायसवाल और सभासद  की उपस्थिति में नगर पंचायत अध्यक्ष मंजू जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। किसान इंटर कालेज पर विद्यालय के प्रबंधक उमेश चंद पाण्डेय,कृष्णा पब्लिक स्कूल पर प्रबंधक धर्मेंद्र पाण्डेय, ज्ञानोदय इंटर कालेज पर प्रबंधक फूलचंद यादव, सेंट जोसेफ स्कूल पर प्रिंसिपल प्रियंका अग्रवाल , सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल पर दिलीप जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। किसान इंटर कालेज पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा की स्वतंत्रता दिवस मनाना हम सब का दायित्व है। जो लोग गुलामी देखे है वही स्वतंत्रता का असली मूल्य  समझ सकते है। आज के नौजवान इधर उधर भटकने के बजाय शिक्षा, संस्कार , देश प्रेम की  भावना से समाज को मजबूत करे। इसी तरह बाबा हरिदास इंटर कालेज, सेंटजोसेफ पब्लिक स्कूल, एस एन पब्लिक स्कूल आदि पर धूम धाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
 
सिद्धार्थनगर :  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
 
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर)।नगर पंचायत बिस्कोहर में 80 वें स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर नगर पंचायत कार्यालय के परिसर में चेयरमैन अजय गुप्ता एवं अधिशासी अधिकारी (ईओ)  अखिलेश दीक्षित  ने संयुक्त रूप  से ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के गूंजते स्वर और तिरंगे की आन-बान-शान के साथ उपस्थित सभी लोगों ने भारत माता के अमर शहीदों को याद करके नमन किया।
 
ध्वजारोहण के पश्चात चेयरमैन  अजय गुप्ता ने समस्त कर्मचारियों, सफाई मित्रों, सभासदों एवं  नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दीं। चेयरमैन अपने संबोधन में उन्होंने स्वच्छता कर्मचारियों की  सेवा की सराहना करते हुए कहा कि सरकार स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा, सम्मान और भलाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नमस्ते योजना और आयुष्मान कार्ड का लाभ चेयरमैन अजय गुप्ता ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि 'नमस्ते योजना' के अंतर्गत पंजीकृत सभी स्वच्छता कर्मियों एवं वेस्ट पिकर्स को विशेष लाभ दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा: स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी: नमस्ते योजना के तहत पंजीकृत सभी सफाई मित्रों और उनके परिवार के प्रत्येक सदस्य को 'आयुष्मान भारत योजना' से पूरी तरह आच्छादित किया जाएगा।
 
 
 
मुफ्त आयुष्मान कार्ड: इस योजना के जरिए पात्र कर्मचारियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं, जिससे उन्हें और उनके परिजनों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त  इलाज मिल सकेगा। शहरी कार्य मंत्रालय के द्वारा संचालित नमस्ते योजना के तहत स्वच्छता कर्मियों ,वेस्ट पिकर कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण (पीपीई किट) वितरित किए गए। अधिशासी अधिकारी  अखिलेश दीक्षित ने कर्मचारियों को इन सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग नियमित रूप से करने के लिए प्रेरित किया ताकि कार्य के दौरान वे संक्रमण हादसों से सुरक्षित रह सकें। स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय उपस्थिति में नगर पंचायत के समस्त वार्डों के सभासद, क्षेत्र के  नागरिक, समाजसेवी, नगर पंचायत के समस्त सुपरवाइजर, कार्यालय स्टाफएवं  कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय के नारों के साथ सम्पन्न हुआ लोगों में मिठाई वितरण किया गया।
 
 इस अवसर पर सत्य नारायण दुबे , चंद्र प्रकाश कसौधन, बैजनाथ गुप्ता , राम नरेश पासवान, अरविंद गुप्ता,अखिलेश अवस्थी, हर्षित श्रीवास्तव , जितेंद्र मौर्य, राजू गुप्ता,हीरा यादव ,सूर्यमणि चौधरी, लल्लू भारती, लालू नाई, अटल प्रजापति, मोनू श्रीवास्तव, आदि लोग उपस्थित रहे।
 
 स्वतंत्रता दिवस हर्षौल्लास के साथ मनाया गया
इटवा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत बिस्कोहर में श्री छेदी लाल इंटर कॉलेज बिस्कोहर के प्रांगण में प्रधानाचार्य दीप नारायण सिंह ने झंडारोहण करते हुए विद्यालय के सभी छात्र - छात्राओं के सुख समृद्धि की कामना की।  क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों व अस्पतालों में झंडारोहण का कार्यक्रम किया गया।  इमलिया ग्राम सभा में झंडारोहण का कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय   पर कैप्टन आर पी सिंह व प्रधानायपक, ग्राम पंचायत के एडवोकेट जितेंद्र प्रताप, सत्येंद्र प्रताप सिंह राघवेंद्र प्रताप सिंह प्रधान संघ अध्यक्ष सभी लोगों के द्वारा झंडारोहण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ उसके उपरांत राष्ट्रगान हुआ। बच्चों द्धारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। किसान पब्लिक स्कूल लमुइया गांव में स्कूल प्रबंधक नीरज मौर्य व प्रधानाध्यापक राम निवास चौरसिया सभी लोगों ने झंडारोहण  किया।
 
उसके बाद  बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। बाद में मिठाई वितरण  किया गया। इस दौरान श्याम बिहारी श्रीवास्तव प्रशासक,राम सुमिरन यादव प्रशासक लमुइया, विजय कुमार मौर्य प्रशासक बसंतपुर, जिगना हबीरपुर, बड़हरा विशुनपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय व  प्राथमिक विद्यालय में बब्बन यादव प्रधानाध्यापक ने झंडारोहण  किया। बांसी तहसील क्षेत्र में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, सरकारी संस्थानों से लेकर गांवों तक गूंजा राष्ट्रगान
 
 बांसी (सिद्धार्थनगर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को बांसी तहसील क्षेत्र में सरकारी एवं अर्धसरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, बैंकों तथा थाना-चौकी परिसरों में परंपरागत तरीके से ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद सामूहिक रूप से वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान हुआ और भारत माता के जयघोष से वातावरण देशभक्तिमय हो उठा।
 
तहसील परिसर में एसडीएम विश्वमित्र सिंह, आदर्श नगर पालिका कार्यालय में नपा अध्यक्ष चमन आरा राइनी , मिठवल ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख निशा चौधरी, खेसरहा ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी तथा बांसी ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख नीलम यादव द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। खेसरहा थाना परिसर में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र, कुर्थिया चौकी पर चौकी इंचार्ज बीरेन्द्र सिंह यादव, कोतवाली बांसी में प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक तथा थाना शिवनगर डिंडई में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने ध्वजारोहण किया। वहीं आरबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल कबरा में प्रबंधक राजेश कुमार, राष्ट्रीय बाल विद्या मंदिर प्राथमिक विद्यालय केरमुआ पांडेय में रामचंद्र चौधरी (मुंशी जी), स्वास्थ्य केंद्र मिठवल (तिलौली) में अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार चौधरी, सीएचसी खेसरहा में अधीक्षक संतोष कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।
 
बीआरसी खेसरहा व बांसी में बीईओ नीरज सिंह तथा विकास इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रकाश सिंह ने तिरंगा फहराया। क्षेत्र के परिषदीय एवं निजी विद्यालयों में बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखने के लिए अभिभावकों एवं ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। ध्वजारोहण के बाद विभिन्न संस्थानों में देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया तथा मिष्ठान वितरित कर लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।  सुबह से ही विद्यालयों में प्रभात फेरियां निकलीं। जनप्रतिनिधियों और युवाओं ने डीजे के साथ जुलूस निकालकर स्वतंत्रता दिवस का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया। गांवों में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। पंचायत भवनों और परिषदीय विद्यालयों में ग्राम प्रधानों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने ध्वजारोहण किया। पूरे तहसील क्षेत्र में दिनभर देशभक्ति का माहौल बना रहा।
 
बर्डपुर  ब्लाक के कंपोजिट जूनियर हाई स्कूल काशीपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रातः  बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि मोहम्मद सईद द्धारा विद्यालय परिसर में झंडारोहण किया गया, झंडे को सलामी दी गई, राष्ट्रगान हुआ और उसके बाद विद्यालय के बच्चों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया । इस दौरान प्रधानाध्यापक अब्दुल अजीज ने ग्राम प्रधान और आए हुए अभिभावकों और नागरिकों को बैज लगाकर स्वागत किया। 
इस अवसर पर विजयलक्ष्मी, वीरेन्द्र चौधरी, रितु मलिक, बंदना तथा भारी संख्या में छात्र - छात्राएं मौजूद रहे। ध्वजारोहण कर धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रभात फेरी निकाल शिक्षण संस्थानों में हुये सांस्कृतिक कार्यक्रम
 
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)।क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों व प्रमुख स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को धूमधाम से ध्वजारोहण हुआ।  क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा ने कस्बा शोहरतगढ़ के बीआरसी परिसर व शिवपति इण्टर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स के गार्ड ऑफ ऑनर के साथ ध्वजारोहण कर बच्चों के प्रभात फेरी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल हुये। स्वतंत्रता दिवस पर्व पर स्कूली बच्चों द्वारा सुबह के समय प्रभात फेरी निकाली गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने कार्यालय व शहीद स्मारक पर ध्वजारोहण कर तिरंगा के साथ नगर का भ्रमण किया।
 
तहसील परिसर में उप जिला अधिकारी राजेश कुमार , तहसीलदार प्रकाश सिं ने ध्वजारोहण किया। कम्पोजिट विद्यालय शोहरतगढ़ व शिवपति इंटर कॉलेज में विधायक विनय वर्मा व बीईओ संजय कुमार, प्रधानाचार्य विक्रम प्रसाद यादव, शिवपति पीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार सिंह, नपं शोहरतगढ़ कार्यालय व शहीद बुधई स्मारक पर नगर अध्यक्ष उमा अग्रवाल, रवि अग्रवाल , अंसारी हॉस्पिटल पर डॉ सरफराज अंसारी, डॉ रूही परवीन, सेठ राम कुमार खेतान बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्या अंजू मिश्रा , सीएचसी पर अधीक्षक, खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय पर बीडीओ, एसबीआई बैंक पर शाखा प्रबंधक ,खुनुवा पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी , कस्टम कार्यालय पर अधीक्षक ने ध्वजारोहण किया। विकास क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय लेदवा, परसिया, शोहरतगढ़, नीबी, मलगवा , प्राथमिक विद्यालय नवीन पकड़ी, दहीयाड़ मड़वा, नहरी,नरायनपुर आदि विद्यालय के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाल कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।  बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें