नवीनतम
फीचर्ड
संत रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा
ग्रामीणों ने किया स्वागत
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर) । इटवा विधानसभा क्षेत्र के खुनियांव मंडल में रविवार सुबह त्रिमोहनी घाट (खैरा खास) से शुरू होकर समरी , नागापार, पंचमोहनी, खुरहुर बंदी, देवभरिया, बहादुर पुर,भटंगवा, खुनियांव, महुआ खुर्द, ऊंचडीह होते हुए भिलोरी, भिलौरा में संत शिरोमणि रविदास वंदन कलश यात्रा पहुंचा। जिसमें मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कलश यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि खुनियांव मंडल में बहादुरपुर में बाबा काशी विश्वनाथ जी की पावन धरा पर काशी में स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास महराज जी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से होकर कलश यात्रा निकाली गई है। संत शिरोमणि रवि दास जी एक अच्छे संतों में जाने जाते हैं।
उनके विचारों से हम सबको सीख लेना चाहिए। ऊंच नीच का भेद भाव का विचारधारा देखने को नहीं मिला। ऐसे संत महात्माओं को सादर नमन करते हैं। इस प्रकार से अनुसूचित जाति के बस्ती में महिलाओं ने कलश यात्रा का पूजन अर्चन कर श्रद्धा व्यक्त की ।ग्रामीणों ने उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया और संत रविदास के विचारों को याद किया । कार्यक्रम के संयोजक और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री रामनरेश पासवान ने बताया की कलश वंदन रथ यात्रा रविवार को खुनियांव मंडल में पहुंचा है। इस दौरान खुनियांव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेंद्र दुबे, खुनियांव मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार पांडे, सुधीर पाठक ,शिवा गौतम, सुनील पांडे,जनार्दन तिवारी, अजय पांडे, रक्षाराम, राजकिशोर, जंग बहादुर, विनोद कुमार, हरीलाल, रंजीत प्रसाद, जितेन्द्र मौर्य, अनूप मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
kalash yatra संत रविदास सिद्धार्थनगर sant ravidas siddharthnagar news कलश यात्रा बिस्कोहर इटवा विधानसभा Biskohar news Itwa Assembly Kalash Vandan Yatra खुनियांव मंडल Khuniyav Mandal संत रविदास जयंती Sant Ravidas Jayanti गुरु रविदास महाराज Sant Ravidas Maharaj कलश वंदन यात्रा संत रविदास वंदन कलश यात्रा Ravidas Kalash Yatra त्रिमोहनी घाट Khaira Khas खैरा खास समरी नागापार


Comments