नवीनतम
फीचर्ड
जेपीएस किड्स प्ले पब्लिक स्कूल में मनाया गया 80 वा स्वतंत्रता दिवस
इस कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय की प्रधानाचार्या छवि बाजपेई ने बताया कि यह दिन हमें स्वतंत्रता, समानता और न्याय का महत्व सिखाता है।
रायबरेली l गुरुबक्शगंज स्थित सीएस सी बाल विद्यालय ( *जेपीएस किड्स प्ले पब्लिक स्कूल*) में आज 80वा स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के संरक्षक अशोक शुक्ला , प्रबन्धक मोहित शुक्ला , डायरेक्टर रोहित शुक्ला तथा इस आयोजन में उपस्थित गुरुबक्सगंज थाना अध्यक्ष संजय सिंह जी साथ ही अन्य गणमान्य लोगों द्वारा झंडारोहण किया गया उसके पश्चात माता सरस्वती की पूजा अर्चना व वीर शहीदों को माल्यार्पण करते हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्ले ग्रुप, नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के नृत्य, देशभक्ति गीत, प्रस्तुत किए गए। अत्यंत उत्साह से भरकर बच्चों ने इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर को मनाया।
विद्यालय के डायरेक्टर रोहित शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक वर्ष इस राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों द्वारा अनेकों प्रस्तुतियां दर्शाई जाती हैं जिसका उद्देश्य बच्चों को देश के बलिदानों तथा महापुरुषों के बारे में जानकारी देना है व सभी को 80वे स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इस कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय की प्रधानाचार्या छवि बाजपेई ने बताया कि यह दिन हमें स्वतंत्रता, समानता और न्याय का महत्व सिखाता है। हमारे संविधान ने हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाई है। प्रतियोगिताएं हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है जो हमें एक दिन ऊंचाइयों तक ले जाती है तथा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही इस आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय की शिक्षिकाएं अर्चना,आस्था ,आकृति, हर्षिता, रेहा,सिमरन,दामिनी, पूजा शर्मा, भावना, किरन, पूजा दीक्षित,रंजना, नाजिया आदि समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।
uttar pradesh india raebareli raebareli news sanjay singh Independence day flag hoisting freedom fighters national anthem Cultural Program School Event Patriotism National Pride Independence Day Celebration Patriotic Songs 80th Independence Day Gurubakshganj JPS Kids Play Public School National Festival Martyrs Ashok Shukla Mohit Shukla Rohit Shukla Chhavi Bajpai Kids Celebration Play Group Nursery LKG UKG Children Education Indian Independence Gurubakshganj News


Comments