नवीनतम
फीचर्ड
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोनभद्र पुलिस के 09 पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न से किया गया सम्मानित
सम्मान पुलिसकर्मियों द्वारा अपने कर्तव्यों के प्रति प्रदर्शित उत्कृष्ट कार्यकुशलता, समर्पण, साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा को मान्यता प्रदान करता है।
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के शुभ अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन नवीन अरोरा द्वारा सेवा अभिलेखो के आधार पर एवं उल्लेखनीय एवं असाधारण कार्यों/साहसिक कार्यों के आधार पर जनपद सोनभद्र पुलिस के 09 पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न (स्वर्ण/रजत) प्रदान किया गया।यह सम्मान पुलिसकर्मियों द्वारा अपने कर्तव्यों के प्रति प्रदर्शित उत्कृष्ट कार्यकुशलता, समर्पण, साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा को मान्यता प्रदान करता है।
सेवा अभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित पुलिस कर्मी लक्ष्मण पर्वत, निरीक्षक ना0पु0 स्वर्ण पदक वर्तमान नियुक्ति – वाचक, पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र, नरेन्द्र कुमार सिंह, निरीक्षक ना0पु0 – रजत पदक
वर्तमान नियुक्ति – यातायात निरीक्षक, सोनभद्र।ऑपरेशनल कार्यों के आधार पर पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह रजत से सम्मानित पुलिस कर्मियों का विवरण- शिवप्रताप वर्मा, निरीक्षक ना0पु0 – प्रभारी निरीक्षक, थाना जुगैल, घनश्याम तिवारी, उप-निरीक्षक ना0पु0 – चौकी प्रभारी डाला, थाना चोपन, संतोष कुमार सिंह, उप-निरीक्षक ना0पु0 – थानाध्यक्ष, थाना म्योरपुर, नागेन्द्र कुमार पटेल, मुख्य आरक्षी ना0पु0 – डायल-112, चोपन, सुनील कुमार गौड़, आरक्षी ना0पु0 – डायल-112, चोपन, सुनील कुमार, आरक्षी ना0पु0 – थाना चोपन, राहुल कुमार सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर – डीसी, सीसीटीएनएस।


Comments