नवीनतम
फीचर्ड
तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत
........पत्नी और छह माह की बेटी को लेने ससुराल जा रहा था युवक, इलाज के दौरान तोड़ा दम
निगोहां, संवाददाता। निगोहां-मोहनलालगंज सीमा पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से पीजीआई ट्रॉमा-2 में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान आशियाना के औरंगाबाद खालसा निवासी अमन रावत (24) के रूप में हुई है। अमन एक अपार्टमेंट में सफाईकर्मी था। उसके भाई अजय ने बताया कि अमन अपनी पत्नी संध्या और छह माह की बेटी को लेने के लिए बाइक से निगोहां के भगवानपुर स्थित ससुराल जा रहा था।
शुक्रवार देर रात निगोहां-मोहनलालगंज सीमा के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमन के सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर परिजनों की जानकारी जुटाकर उन्हें घटना की सूचना दी।
पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अमन को एंबुलेंस की मदद से पीजीआई ट्रॉमा-2 भेजा, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच कर रही है।
अमन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी संध्या और छह माह की बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों का कहना है कि अमन पत्नी और मासूम बेटी को घर लाने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने उसकी जान ले ली।
lucknow news Road accident सड़क हादसा युवक की मौत सड़क दुर्घटना लखनऊ bike accident निगोहाँ तेज रफ्तार बाइक nigohan news बाइक हादसा Road accident news Speeding Bike निगोहां-मोहनलालगंज Nigohan Mohanlalganj डिवाइडर से टकराई बाइक Bike Hit Divider युवक की सड़क हादसे में मौत Road Accident Death अमन रावत Aman Rawat आशियाना Ashiyana Lucknow औरंगाबाद खालसा Aurangabad Khalsa भगवानपुर निगोहां Bhagwanpur Nigohan पीजीआई ट्रॉमा-2 PGI Trauma 2


Comments