किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने के लिए गुर सिखाए गए

नावडीह गांव में आयोजित पीआई मित्र किसान सम्मेलन में प्रगतिशील किसानों को आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक खेती के गुर सिखाए गए

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर)।
 
नावडीह गांव में आयोजित पीआई मित्र किसान सम्मेलन में प्रगतिशील किसानों को आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक खेती के गुर सिखाए गए। इस दौरान लकी ड्रा के विजेता नावडीह निवासी किसान रामफेर को मुख्य अतिथि द्वारा मोटरसाइकिल की  चाबी सौंपी गई। पीआई इंडस्ट्रीज की ओर से नावडीह गांव में आयोजित इस सम्मेलन में आसपास के गांवों से 250 से अधिक किसानों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि कंपनी के सीनियर जनरल मैनेजर जय प्रकाश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती छोड़कर आधुनिक पद्धतियां अपनाने का आह्वान किया। मार्केटिंग मैनेजर अमित तिवारी ने धान की उन्नत खेती व खरपतवार नियंत्रण और टेरेटरी मैनेजर सौरभ राय ने फसल सुरक्षा के वैज्ञानिक उपायों की जानकारी दी।
 
सम्मेलन में किसानों को 'पीआई मित्र किसान ऐप' के बारे में बताते हुए उत्पाद की प्रामाणिकता जांच ने और डीबीटी के माध्यम से लाभ पाने की प्रक्रिया समझाई गई। इसी कड़ी में गांव निवासी किसान रामफेर ने बीते 18 जुलाई को धान की फसल के लिए 'नॉमिनी गोल्ड' 2सौ एमएल दवा खरीदी थी। शीशी पर लगे क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन करने के बाद उनका नाम लकी ड्रा में शामिल हुआ था। 13 अगस्त को घोषित परिणाम में उन्होंने मोटरसाइकिल का पुरस्कार जीता।
 
शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जय प्रकाश शर्मा और विकास छापड़िया ने विजेता को बाइक की चाबी और कागजात सौंपे। इस मौके पर क्षेत्र के रिटेलर्स, कृषि प्रतिनिधि चिंकू चौधरी, त्रियुगी नारायण चौधरी, बाल गोविंद चौधरी, नरेंद्र चौधरी,राम कुमार वरुण,रमाकांत चौधरी,रामकुमार मोरिया, फरहारी चौधरी, चिनाऊ गुप्ता, जगराम यादव,प्रदीप गौतम,विजयपाल गौतम,प्रकाश विश्वकर्मा,त्रिपुरारी चौधरी बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments