कच्चे रास्ते पर फिसली स्कूल वैन, पलटने से मची अफरातफरी

.........गीली मिट्टी में पहिया फिसलने से हुआ हादसा, वैन में सवार दो बच्चे बाल-बाल बचे; पुलिस ने घर पहुंचाया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नगराम- लखनऊ। कमालपुर बिचलिका-कुबहरा मार्ग से करीब 500 मीटर अंदर सोमवार को बारिश के कारण गीली हुई मिट्टी पर एक स्कूल वैन का पहिया फिसल गया। इससे वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय वैन में दो बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि दोनों बच्चे सुरक्षित रहे और उन्हें कोई चोट नहीं आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित वैन से बाहर निकालकर उनके घर पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक, कमालपुर बिचलिका निवासी जसकरन अपनी निजी वैन संख्या यूपी32 एफए 2471 से श्री एमएल बाल विद्या मंदिर, कमालपुर बिचलिका में पढ़ने वाले बच्चों को रोजाना उनके घर छोड़ने जाते हैं। सोमवार को वह तमोरिया निवासी अजीत सिंह के बच्चों ईशी सिंह (5) और रुद्र प्रताप सिंह (10) को स्कूल से लेकर घर जा रहे थे।

कमालपुर बिचलिका-कुबहरा मार्ग से करीब 500 मीटर आगे कच्चे रास्ते पर बारिश के कारण मिट्टी काफी गीली थी। इसी दौरान वैन का पहिया मिट्टी में फिसल गया। चालक जब तक वाहन को नियंत्रित करता, वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। अचानक वैन पलटने से दोनों बच्चों में अफरातफरी मच गई।

हादसे की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक चंद्रशेखर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों बच्चों को वैन से सुरक्षित बाहर निकलवाया। बच्चों को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी थी। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों बच्चों को सकुशल उनके घर पहुंचाया गया। पलटी वैन को भी रास्ते से हटवाने की कार्रवाई कराई गई।

पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत Read More पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत

कच्चे रास्ते को दुरुस्त कराने की मांग

हादसे के बाद ग्रामीणों ने कच्चे मार्ग की बदहाल स्थिति पर चिंता जताई। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में रास्ते पर गीली मिट्टी के कारण वाहनों के फिसलने का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

भारतीय किसान यूनियन निकलेगी ट्रैक्टर यात्रा  Read More भारतीय किसान यूनियन निकलेगी ट्रैक्टर यात्रा 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार