भाजपा नैनी मंडल द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

तिरंगा लेकर भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों के साथ नगरवासियों में राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी नैनी मंडल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों के साथ नगरवासियों में राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
 
तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महापौर अभिलाष गुप्ता नंदी एवं प्रदेश मंत्री सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।यात्रा के हनुमान नगर पहुंचने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम जायसवाल,पार्षद अनूप पासी,पार्षद राकेश जायसवाल, नामित पार्षद दिलीप केसरवानी, मंडल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी, जय कृष्ण तिवारी एवं धर्मराज पटेल सहित कार्यकर्ताओं ने  स्वागत किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें