हरिकंशगढ़ी में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी

........एलईडी टीवी, गैस सिलेंडर, पंखे, नकदी और बिजली के तार समेत घरेलू सामान ले गए चोर, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

मोहनलालगंज।  हरिकंशगढ़ी में बंद मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये का घरेलू सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित वरिष्ठ सहायक विनोद कुमार की तहरीर पर मोहनलालगंज पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
पुलिस के मुताबिक हरिकंशगढ़ी स्थित मकान संख्या 591 एचजी में रहने वाले विनोद कुमार दो जुलाई को घर पहुंचे तो पीछे के गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और कई जरूरी सामान गायब थे। उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
 
पीड़ित की तहरीर के अनुसार चोर एक इंडक्शन चूल्हा, दो गैस सिलेंडर, एलजी कंपनी का एलईडी टीवी, 12 टोंटी, 11 एलईडी लाइट, तीन पंखे, अलमारी में रखी करीब तीन हजार रुपये की नकदी व कपड़े, तीन कुर्सियां और आरआर कंपनी के तार के दो बंडल चोरी कर ले गए।
 
विनोद कुमार ने आसपास के मकानों में किराये पर रहने वाले कुछ लोगों पर चोरी की आशंका जताई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज समेत अन्य माध्यमों से जांच शुरू कर दी है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें