नवीनतम
फीचर्ड
शराब के नशे में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दो पर मुकदमा
.......बर्खास्त सिपाही पर फोन कर धमकाने का आरोप, साथी ने भी की अभद्रता; पुलिस ने शुरू की जांच
लखनऊ , संवाददाता। मोहनलालगंज कस्बे में शराब के नशे में गाली-गलौज कर जान से मारने और फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बर्खास्त सिपाही रोशन रजा और उसके साथी रामचंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोपालखेड़ा निवासी मनीष सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 अगस्त की शाम वह कस्बे में मौजूद था। इसी दौरान बर्खास्त सिपाही रोशन रजा ने फोन कर शराब के नशे में गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी मौके पर पहुंच गया और जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोप है कि उसने फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी भी दी। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
पीड़ित के मुताबिक, 15 अगस्त की रात करीब आठ बजे रोशन ने अपने साथी रामचंद्र के फोन से दोबारा कॉल की और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद रामचंद्र ने भी फोन लेकर मनीष से अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकाया।
मनीष ने पुलिस को बताया कि आरोपी पहले भी जेल जा चुका है और खुद को पूर्व मंत्री का करीबी बताकर लोगों पर रौब गांठता है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मोहनलालगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
lucknow news fir मोहनलालगंज mohanlalganj news मनीष सिंह police investigation लखनऊ समाचार पुलिस जांच Ramchandra जान से मारने की धमकी Death Threat Criminal Intimidation Threat Case Mohanlalganj Police मोहनलालगंज पुलिस गोपालखेड़ा Gopal Kheda शराब के नशे में धमकी गाली-गलौज Abuse Case फर्जी मुकदमे की धमकी दो आरोपियों पर मुकदमा रोशन रजा Roshan Raza बर्खास्त सिपाही Dismissed Constable रामचंद्र Manish Singh फोन पर धमकी Threat Over Phone


Comments