महिला से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

.......तीन अज्ञात साथियों के साथ घर के पास पहुंचने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सिसेंडी गांव में शुक्रवार देर रात महिला और उसके परिवार के साथ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
सिसेंडी गांव निवासी कीर्ति सिंह पुत्री महादेव सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शुक्रवार देर रात मोहल्ले का मोहित पुत्र हरी बाथम अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ उसके घर के पास पहुंचा। आरोप है कि सभी ने पीड़िता और उसके परिवार के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
 
पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों की हरकत से परिवार में भय का माहौल बन गया। उसने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने की भनक लगते ही नामजद आरोपी मौके से भाग निकला।
 
इसके बाद पीड़िता ने मोहनलालगंज कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मोहित और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
 
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही नामजद आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें