शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की झांकी के साथ निकला तिरंगा यात्रा
तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में एनसीसी के छात्राओं व महिला कांस्टेबल द्वारा विशेष सहयोग दिया गया
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ कस्बा के सेठ रामकुमार खेतान बालिका इंटर कॉलेज की बालिकाओं व शिक्षकों के साथ विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा के नेतृत्व में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत भव्य तिरंगा यात्रा शुक्रवार को निकाली गई। जिसमें भारत माता की जय घोष, हिंदुस्तान जिंदाबाद, वंदे मातरम का नारा लगाया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा आकर्षक झांकी भी निकाली गई, जो कि आकर्षण का केंद्र रहा। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में एनसीसी के छात्राओं व महिला कांस्टेबल द्वारा विशेष सहयोग दिया गया।
विद्यालय प्रधानाचार्या अंजू मिश्रा व विधायक विनय वर्मा के साथ तहसील के निकट विद्यालय से तिरंगा यात्रा चलकर रेलवे तहसील मुख्यालय, स्टेट बैंक, पुलिस पिकेट चौराहा, तिरंगा तिराहा होते हुए नगर पंचायत शोहरतगढ़ के विभिन्न मोहल्ले का भ्रमण करते हुए कॉलेज वापस लौटी। यात्रा के दौरान हजारों छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स व शिक्षक हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, एक भारत, श्रेष्ठ भारत, वंदे मातरम का जय घोष करते हुये नागरिकों में देश प्रेम भावना के लिए जागरूक किया।
विधायक विनय वर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आह्वान पर क्षेत्र के गांव, गली- गली, घर -घर हर तरफ तिरंगा आन बान शान से लहरा रहा है। तिरंगा झंडा हमारे राष्ट्र के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। यह यात्रा देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बढ़ावा दे रहा है। कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम की अमर गाथा और बलिदान का प्रतीक है।
प्रधानाचार्या अंजू मिश्रा ने कहा कि तिरंगे के तीन रंग हमें सत्य, शांति और साहस का संदेश देते हैं, जबकि अशोक चक्र हमें निरंतर प्रगति और कर्मपथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे सदैव राष्ट्रध्वज की गरिमा बनाए रखें और देशभक्ति की भावना को जीवन के हर क्षेत्र में जीवित रखें। इस दौरान प्रधानाचार्या अंजू मिश्रा, सत्य प्रकाश शुक्ला, मेघ श्याम गुप्ता, डॉक्टर विनय सिंह, विपिन कुमार सहित कॉलेज की हजारों छात्राएं मौजूद रहीं।
Bhagat Singh siddharthnagar news Shohratgarh News शहीद भगत सिंह सिद्धार्थनगर न्यूज शोहरतगढ़ न्यूज Independence Day 2026 हर घर तिरंगा अभियान Tiranga Yatra 2026 स्वतंत्रता दिवस 2026 Har Ghar Tiranga Abhiyan Shohratgarh Tiranga Yatra शोहरतगढ़ तिरंगा यात्रा 15 अगस्त तिरंगा यात्रा 2026 15 August News सिद्धार्थनगर तिरंगा यात्रा Siddharthnagar Tiranga Yatra भगत सिंह झांकी


Comments