उचित दर विक्रेताओं को अतिरिक्त लाभांश वितरण की घोषणा 17 अगस्त को

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने नोडल अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

राजेश तिवारी Picture
Published On

सुबह 10 बजे से विधानसभा-वार आयोजित होगा कार्यक्रम

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अवगत कराया है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में प्रदेश में कार्यरत उचित दर विक्रेताओं को राज्य सरकार के बजट से अतिरिक्त लाभांश वितरण की घोषणा के संबंध में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जनपद सोनभद्र में उक्त कार्यक्रम का 17 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे से विधानसभा-वार आयोजन किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के सुचारु एवं सफल संचालन के लिए विधानसभा-वार नोडल अधिकारियों को नामित किया गया है। विधानसभा-वार नामित नोडल अधिकारी निम्नवत हैं- विधानसभा राबर्ट्सगंज- उपजिलाधिकारी (न्यायिक), राबर्ट्सगंज, विधानसभा घोरावल: उपजिलाधिकारी, घोरावल, विधानसभा ओबरा-उपजिलाधिकारी, ओबरा, विधानसभा दुद्धी: उपजिलाधिकारी (न्यायिक), दुद्धी।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, छात्राओं ने किया वंदे मातरम् का सामूहिक गायन Read More हर घर तिरंगा अभियान के तहत गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, छात्राओं ने किया वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सभी नामित नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आयुक्त, खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में 17 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे से कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करें।

धूमधाम के साथ निकली सुंदरी मंडल की तिरंगा यात्रा  Read More धूमधाम के साथ निकली सुंदरी मंडल की तिरंगा यात्रा 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें