सदर विधायक ने किया रॉबर्टसगंज विधानसभा के अंतर्गत 10 परियोजनाओं का शिलान्यास
2.93 करोड़ की धनराशि से होगा विकास, लोगों को मिलेगी सुविधाएं
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
रॉबर्टसगंज विधान सभा के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र को बेहतर बनाने के क्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा डूडा विभाग की मुख्यमंत्री अल्पविकसित शहरी विकास योजना अंतर्गत राबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद में 05 कार्य,चुर्क नगर पंचायत में 03 कार्य एवं डाला नगर पंचायत में 02 कार्य सहित कुल 10 कार्य का शिलान्यास किया गया। जिसकी कुल धनराशि 02.93 करोड़ की है।उक्त कार्य में सी0सी0रोड/ईंटरलाकिंग एवं नाली कार्य शामिल हैं। उक्त कार्य से नगरीय क्षेत्र के लोगों को आवागमन एवं ड्रेनेज कार्य की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि राबर्ट्सगंज के जनप्रतिनिधि के रुप में अपने क्षेत्र के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए कटिबद्ध रहा हूं और आगे भी रहूंगा। जहाँ प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन उतर प्रदेश उतम प्रदेश बन गया है।इसी प्रकार राबर्ट्सगंज भी नित प्रतिदिन विकास की ओर अग्रसर है और आगे भी विकास की कड़ी आप सभी के आशिर्वाद से जारी रहेगा।
इस अवसर पर स्थानीय लोग,सभासद, पत्रकार बंधु तथा डूडा विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। इस दौरान वार्ड नंबर 01 की महिलाओं और बच्चों ने सदर विधायक का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।


Comments