हाईवे के किनारे खड़े वाहनों पर बड़ी कार्यवाही 192 वाहनों का एमवी एक्ट के तहत चालान
पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कानपुर नगर के प्रमुख हाई-वे पर विशेष अभियान चलाया गया ।
कानपुर। पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कानपुर नगर के प्रमुख हाई-वे पर विशेष अभियान चलाया गया ।
अभियान के दौरान संबंधित जोन के यातायात निरीक्षकों एवं सीसी टीम प्रभारियों द्वारा हाईवे के किनारे अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया तथा वाहन चालकों को सड़क किनारे वाहन खड़ा न करने, निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने, वाहन खराबी की स्थिति में आवश्यक सुरक्षा संकेतक (रिफ्लेक्टर, ट्रायंगल, पार्किंग लाइट आदि) लगाने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के संबंध में जागरूक एवं निर्देशित किया गया । इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 192 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के अंतर्गत नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई ।
यातायात पुलिस कानपुर नगर द्वारा आमजन व वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें, हाईवे अथवा मुख्य मार्गों के किनारे अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें तथा सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में यातायात पलिस का सहयोग करें।
traffic police kanpur kanpur police Road safety awareness सडक सुरक्षा traffic rules traffic management कानपुर motor vehicle act यातायात व्यवस्था सड़क सुरक्षा अभियान Road Safety Campaign यातायात पुलिस रवीन्द्र कुमार यातायात नियम मोटर वाहन अधिनियम सुगम यातायात पुलिस उपायुक्त यातायात Ravindra Kumar Roadside Parking अनधिकृत पार्किंग हाईवे अभियान सड़क किनारे वाहन 192 वाहनों के चालान वाहन चालकों की जागरूकता निर्धारित पार्किंग सुरक्षा संकेतक रिफ्लेक्टर ट्रायंगल पार्किंग लाइट कानपुर नगर पुलिस Smooth Traffic Highway Drive Unauthorized Parking 192 Vehicles Challaned Driver Awareness Designated Parking Safety Indicators Reflector Warning Triangle Parking Light DCP Traffic


Comments