डीएम ने पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सिविल लाइन डबरई का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सिविल लाइन डबरई का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक स्थिति, स्वच्छता एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया

विवेक शर्मा Picture
Published On

फिरोजाबाद।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने तहसील फिरोजाबाद क्षेत्र अंतर्गत स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सिविल लाइन डबरई का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक स्थिति, स्वच्छता एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था, मध्यान्ह भोजन सहित विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली।

विद्यालय में कुल 355 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जिनमें से निरीक्षण के दौरान 274 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने कक्षावार विद्यार्थियों की अध्ययन स्थिति एवं शिक्षण व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेते हुए विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।मध्यान्ह भोजन व्यवस्था की समीक्षा के दौरान विद्यालय प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी को बताया गया कि विद्यार्थियों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार ही भोजन तैयार कराकर वितरित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय के शौचालयों की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा कुछ टोटियां खराब पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित प्रधानाचार्य को तत्काल आवश्यक सुधार एवं मरम्मत कार्य कराने के सख्त निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया कि विद्यालय परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण वाला बनाया जाए। साथ ही विद्यालय की सभी व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश अकेला सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार