प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उड़ी नींद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर जिला प्रशासन ने समाज सेवियों को भ्रष्टाचार उजागर करने से रोका 

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

किया हाउस अरेस्ट , घर पर ही लिया मांग पत्र

मीरजापुर।

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार को जीरो टॉलरेंस पर करने की बात और दावा करने वाली सरकार भ्रष्टाचार की शिकायतों से कितनी डरी रहती है कि वह भ्रष्टाचार के किसी भी शिकायत को लेने से घबराई रहती है।  आज 8 जुलाई को मिर्जापुर जनपद में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भ्रमण कार्यक्रम एवं अधिकारियों के साथ मीटिंग प्रशासनिक कार्य का प्रोटोकॉल फिक्स है।  

2 दिन पूर्व ही मिर्जापुर जिले में करणी सेना के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार व उनकी टीम द्वारा मिर्जापुर की मूलभूत सुविधाओं जिले की जर्जर सड़को  जगह-जगह लगने वाले गड्ढे में पानी, नटवा ओवर ब्रिज के नीचे जमा हुआ पानी और स्वास्थ्य विभाग में व्यापक पैमाने पर हुए  6 करोड़ 82 लाख के भ्रष्टाचार के मुद्दे की शिकायत और उसको तत्काल निस्तारित करने की मांग लेकर मुख्यमंत्री से मिलने का कार्यक्रम तय किया गया था। लेकिन प्रदेश सरकार अपनी नुमाइंदों की शिकायत सुनने से शायद इतना

गहने और खेत गिरवी रख जुटाए 60 हजार, विदेश जाकर फंसा युवक  Read More गहने और खेत गिरवी रख जुटाए 60 हजार, विदेश जाकर फंसा युवक 

घबराती है कि वह शिकायतकर्ताओं को अपने पास आने ही नहीं देना चाहती। मिर्जापुर जिला प्रशासन / पुलिस प्रशासन ने साफ तौर पर इंकार कर दिया कि मुख्यमंत्री के पास ना तो कोई जनप्रतिनिधि जाएगा, ना पत्रकार और ना ही कोई समाज सेवी अपनी समस्या या मांग को रख सकता है । भला राजा से जनता अपनी दुख बयान ना कर सके तो कैसा शासन और कैसा प्रशासन?? 

धसड़ा राजा गांव में पहुंचे लेखपाल, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया मौका-मुआयना Read More धसड़ा राजा गांव में पहुंचे लेखपाल, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया मौका-मुआयना


फिलहाल सरकार अपनी भ्रष्टाचार व मूलभूत सुविधाओं की कमी को उजागर होने से बचने के लिए और जनता की शिकायत ना सुनने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दे रखा है जिसके कारण आज करणी सेना के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार को उनके निवास चंदईपुर पहुंचकर वहीं घर पर ही उनका मांग पत्र लिया गया और उन्हें व उनके साथियों को वहीं पर हाउस अरेस्ट किया गया है जब तक के मुख्यमंत्री अपने गंतव्य को वापस ना चले जाएं।

कोटारनाथ धाम में नदी किनारे बन रहे सार्वजनिक शौचालय पर उठे गंभीर सवाल, मानकों की अनदेखी का ग्रामीणों ने लगाया आरोप Read More कोटारनाथ धाम में नदी किनारे बन रहे सार्वजनिक शौचालय पर उठे गंभीर सवाल, मानकों की अनदेखी का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

मौके पर मौजूद लोगों में दिलीप सिंह गहरवार ,अभिषेक सिंह धवल ,इंस्पेक्टर सिंह (शिवम),डॉ अवनीश सिंह गहरवार,शाश्वत सिंह ,पुष्कर सिंह राठौड़ ,अनुराग सिंह,विनीत सिंह,उदय सिंह 
प्रीतम सिंह,युवराज सिंह अभय सिंह ,मंदीप,पंचम सिंह ,अतुल सिंह,संजय गुप्ता ,रमाकांत सिंह ,हेमन्त कुमार ,प्रदीप सिंह,शिवम सिंह,धीरज सिंह,राकेश सिंह,अवनीश सिंह,राकेश सिंह राणा, शिवपाल सिंह,कुश सिंह,अमित सिंह,मोहित सिंह,मंगल सिंह,फुलेल सिंह ,रत्नेश सिंह,अतुल सिंह , आवेश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार