दधिलीला रथयात्रा को लेकर 21 अगस्त की बैठक स्थगित,22 अगस्त को होगी बैठक

विवेक शर्मा Picture
Published On

फिरोजाबाद।

तदर्थ प्रशासनिक सनातन धर्म रामलीला समिति, फिरोजाबाद की ओर से दधिलीला रथयात्रा को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। नगर मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, तदर्थ प्रशासनिक श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति, फिरोजाबाद ने बताया कि आगामी 5 सितंबर 2026 को प्रस्तावित दधिलीला रथयात्रा के संबंध में 21 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे उनके कार्यकक्ष में बैठक आयोजित की जानी थी।
अपरिहार्य कारणों के चलते 21 अगस्त को प्रस्तावित बैठक स्थगित कर दी गई है। अब यह बैठक 22 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे नगर मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष, तदर्थ प्रशासनिक श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति, फिरोजाबाद के कार्यकक्ष में आयोजित की जाएगी।
उन्होंने संबंधित लोगों से अपील की है कि दधिलीला रथयात्रा कार्यक्रम से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी एवं आवश्यक विवरण के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित हों, ताकि आगामी कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश दिए जा सकें।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार