नवीनतम
फीचर्ड
भारत
ददरी पहरी में बदहाल सड़क से ग्रामीण बेहाल, काशी प्रसाद पटेल के घर के पास आवागमन ठप
लालगंज मीरजापुर।
संवाददाता बाल योगी उर्फ सत्यम त्रिपाठी
लालगंज, मीरजापुर। विकास खण्ड हलिया अंतर्गत ग्राम पंचायत ददरी के ददरी पहरी क्षेत्र में सड़क की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है।बीपी पटेल के घर के आगे से काशी प्रसाद पटेल के घर के पास सड़क की हालत बेहद खराब होने के कारण ग्रामीणों का आवागमन बुरी
तरह प्रभावित हो गया है।उन्होंने बताया कि अगर इस टाइम किसी की तबियत खराब हो जाए तो एमुलेंस भी नहीं आ सकती बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ और गड्ढों की स्थिति और गंभीर हो गई है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है और दोपहिया तथा अन्य वाहनों के आवागमन में भी लगातार दिक्कत हो रही है।
सड़क की बदहाली के चलते आसपास के लोगों को अपने जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि बरसात के दौरान ग्रामीणों का संपर्क पूरी तरह बाधित न हो और आवागमन सुचारु हो सके।


Comments