नल-जल योजना से वंचित दिनकर नगर के लोगों का फूटा गुस्सा, नगर परिषद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

मकान टैक्स और पानी टैक्स वसूली का आरोप, बोले– सुविधा के नाम पर कुछ नहीं, दलित-महादलित बस्ती में पेयजल संकट गहराया

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

मसौढ़ी: मसौढ़ी नगर परिषद क्षेत्र के दिनकर नगर मुहल्ले में पेयजल की गंभीर समस्या को लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वर्षों से मुहल्ले में नल-जल योजना का लाभ नहीं पहुंचा है, जबकि नगर परिषद नियमित रूप से मकान टैक्स और पानी टैक्स की वसूली कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना था कि दिनकर नगर में बड़ी संख्या में दलित, महादलित एवं अति पिछड़े वर्ग के परिवार रहते हैं, लेकिन उन्हें आज तक शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। लोगों ने बताया कि मुहल्ले में लगा मोटर भी खराब पड़ा है, जिससे पानी की समस्या और गंभीर हो गई है। भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों को दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने नगर परिषद पर विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि कागजों पर विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। उनका कहना था कि टैक्स वसूली में नगर परिषद सक्रिय है, जबकि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही दिनकर नगर में नल-जल योजना चालू नहीं की गई और पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अविलंब समस्या के समाधान की मांग की।

यूपी में बाबर नहीं अब रामराज चलेगा-योगी आदित्यनाथ Read More यूपी में बाबर नहीं अब रामराज चलेगा-योगी आदित्यनाथ

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें