टूण्डला के सुभाष चौराहा पर कांवड़ियों का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा से गूंजा पूरा क्षेत्र

विवेक शर्मा Picture
Published On

सावन माह में पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे कांवड़ियों के सम्मान एवं स्वागत के लिए टूण्डला नगर के सुभाष चौराहा पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया

विवेक शर्मा संवाददाता टूण्डला 

टूण्डला।

सावन माह में पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे कांवड़ियों के सम्मान एवं स्वागत के लिए टूण्डला नगर के सुभाष चौराहा पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा एवं राष्ट्रीय लोक दल के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सभासदों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।

टूण्डला के सुभाष चौराहा पर कांवड़ियों का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा से गूंजा पूरा क्षेत्र

सुभाष चौराहा से गुजरने वाले कांवड़ियों को रोककर श्रद्धाभाव के साथ पुष्पवर्षा की गई तथा उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों के प्रति अपनी आस्था एवं सम्मान प्रकट करते हुए भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए।इस दौरान “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से पूरा सुभाष चौराहा गूंज उठा। वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया और मार्ग से गुजर रहे कांवड़ियों में भी स्वागत को लेकर उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि कांवड़ यात्रा हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कांवड़ियों का सम्मान एवं सेवा करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।कांवड़ियों के स्वागत कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता दिखाई गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान की जा रही व्यवस्थाओं की सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भोले भक्त श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे और सभी ने उत्साहपूर्वक कांवड़ियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी भंवर सिंह ठेकेदार, अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी, राष्ट्रीय लोक दल फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष देशराज सिंह, युवा जिलाध्यक्ष अमर सिंह पचहरे, सभासद दिनेश गुप्ता, चौधरी दीपक ठैनुआ, सतेंद्र चौधरी, भोली ठेकेदार, दयाल बाबू नायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। 

बाल विकास परियोजना होलागढ़ में SAM एवं MAM बच्चे एवं उनके अभिभावकों से पोषण के संबंध में सीडीओ ने की चर्चा। Read More बाल विकास परियोजना होलागढ़ में SAM एवं MAM बच्चे एवं उनके अभिभावकों से पोषण के संबंध में सीडीओ ने की चर्चा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार