पहले रंगदारी अब जानलेवा हमला, जयसिंहपुर में बेख़ौफ़ बदमाश

अनुराग तिवारी को निशाना बनाते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

आरोपित पर पहले से हत्या समेत कई संगीन मुकदमे दर्ज, पीड़ित ने पूर्व में भी रंगदारी मांगने का मुकदमा कराया था; अब खुलेआम फायरिंग से क्षेत्र में दहशत

सुलतानपुर। जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात हुई फायरिंग की घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। डेयरी से दूध लेकर घर लौट रहे एक युवक पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किया गया। खास बात यह है कि जिस व्यक्ति पर फायरिंग का आरोप लगा है, उसके खिलाफ पहले से हत्या समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, पहाड़पुर रायपट्टी निवासी अनुराग तिवारी रविवार रात करीब आठ बजे तिवारीपुर तिराहे के पास स्थित अनिल यादव की डेयरी से दूध लेकर वापस लौट रहे थे। पीड़ित के अनुसार, वह अपनी मोटरसाइकिल स्टार्ट कर रहे थे, तभी पहाड़पुर रायपट्टी निवासी मोलू सिंह अपने एक साथी के साथ वहां पहुंच गया।

आरोप है कि मोलू सिंह ने अनुराग तिवारी को निशाना बनाते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। हालांकि, संयोगवश गोली उन्हें नहीं लगी और उनकी जान बच गई। घटना के बाद आरोपित अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया।

मामले को और गंभीर इसलिए माना जा रहा है, क्योंकि पीड़ित अनुराग तिवारी ने इससे पहले भी मोलू सिंह के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बावजूद आरोपित पर किसी तरह का प्रभावी अंकुश नहीं लग पाया। अब एक बार फिर उसी व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है।

छह जिलों में अग्निवीर भर्ती रैलियां, मुख्य सचिव ने तैयारियों के दिए निर्देश Read More छह जिलों में अग्निवीर भर्ती रैलियां, मुख्य सचिव ने तैयारियों के दिए निर्देश

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि किसी आरोपित के खिलाफ पहले से हत्या जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं और उसके बाद भी वह खुलेआम फायरिंग जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहा है, तो यह आम लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है।

उर्वरक वितरण में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई : मुख्य सचिव Read More उर्वरक वितरण में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई : मुख्य सचिव

पीड़ित की तहरीर के आधार पर जयसिंहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक प्रेम नारायण राजपूत को सौंपी गई है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।

अम्बेडकर नगर में IPS अधिकारी की मां की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी  Read More अम्बेडकर नगर में IPS अधिकारी की मां की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

अब लोगों की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना मुश्किल हो जाएगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें