नवीनतम
फीचर्ड
भारत
दीवार गिरने से महिला की दर्दनाक मौत, जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
मीरजापुर
मीरजापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के बरौंधा चौकी अंतर्गत निबावल कोठी धौकल सिंह में लगातार हो रही बारिश के बीच दर्दनाक हादसा सामने आया है। बारिश के कारण दीवार गिरने से 40 वर्षीय आशा देवी पत्नी लालबिहारी कोल गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे के बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें मलबे से बाहर निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने जांच के बाद आशा देवी को मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया गया कि मृतका आशा देवी के परिवार में उनका 25 वर्षीय पुत्र कुशल कुमार है, जिनके ऊपर अब परिवार की जिम्मेदारी आ गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाते नजर आए। लगातार हो रही बारिश के दौरान दीवार गिरने से हुई इस घटना ने ग्रामीणों को भी चिंता में डाल दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में कमजोर और जर्जर दीवारों तथा कच्चे मकानों को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है,
ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से घटना का संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा परिवार की हरसंभव मदद किए जाने की मांग की है। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल बना हुआ है और मृतका के परिजनों के लिए यह घटना बेहद पीड़ादायक साबित हुई है। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा


Comments