पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर अर्दली रूम आयोजित, लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों, महिला अपराध व सड़क सुरक्षा (ZFD) की गहन समीक्षा

कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं। प्रत्येक पुलिसकर्मी पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें-पुलिस अधीक्षक सोनभद्र

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बुधवार दिनांक 08.04.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर अर्दली रूम का आयोजन किया गया। बैठक पूर्णतः परिणाम आधारित समीक्षा पर केंद्रित रही, जिसमें प्रत्येक महत्वपूर्ण बिंदु पर गहन चर्चा कर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।

लंबित विवेचना- 60 दिवस एवं 90 दिवस से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं की बारीकी से समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि सभी विवेचनाएं निष्पक्ष, साक्ष्य आधारित एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं। पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना एवं दोषियों को सजा दिलाना प्राथमिकता में रहे।

जनसुनवाई व IGRS —

अवैध शराब के खिलाफ बलिया पुलिस का प्रहार, रेवती में बड़ी छापेमारी Read More अवैध शराब के खिलाफ बलिया पुलिस का प्रहार, रेवती में बड़ी छापेमारी

IGRS पोर्टल एवं जनसुनवाई से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा गया कि प्रत्येक शिकायत का समाधान संतोषजनक एवं पारदर्शी तरीके से किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

वेदांता पावर प्लांट में बहुत बड़ी हादसा, हादसे में पीपरखाड़ के  तीन मजदूरों की मौत Read More वेदांता पावर प्लांट में बहुत बड़ी हादसा, हादसे में पीपरखाड़ के तीन मजदूरों की मौत

महिला सुरक्षा —

पीएमएफएमई योजना के तहत मिलेट्स प्रोसेसिंग यूनिट का जिलाधिकारी ने  किया उद्घाटन Read More पीएमएफएमई योजना के तहत मिलेट्स प्रोसेसिंग यूनिट का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन

ITSSO पोर्टल पर दर्ज महिला संबंधी अपराधों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए। पीड़िताओं को त्वरित सहायता एवं न्याय दिलाने हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता से सुनिश्चित की जाए।

 सड़क सुरक्षा (ZFD) —

Zero Fatality District (ZFD) अभियान की समीक्षा करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु सघन चेकिंग, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन, हेलमेट/सीट बेल्ट के प्रति जागरूकता एवं प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिए गए, ताकि जनपद को दुर्घटनामुक्त बनाने की दिशा में ठोस परिणाम प्राप्त हो सकें।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा तथा सर्किल नगर के प्रभारी निरीक्षक व विवेचकगण उपस्थित रहें।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें