त्रिलोकपुर पुलिस ने साइबर ठगी के 8600 रुपए पीड़ित के खाते में वापस कराई
त्रिलोकपुर पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को उसके 8600 रुपये वापस दिलाए हैं। यह रकम एमआरपी पोर्टल के जरिए पीड़ित के बैंक खाते में लौटाई गई।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर) ।
त्रिलोकपुर पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को उसके 8600 रुपये वापस दिलाए हैं। यह रकम एमआरपी पोर्टल के जरिए पीड़ित के बैंक खाते में लौटाई गई।
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर साइबर अपराधों से निपटने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज ब्रजेश कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने काम किया।
पीड़ित विश्वनाथ प्रजापति ने 23 सितंबर 2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। त्रिलोकपुर साइबर सेल टीम ने बैंक के साथ मिलकर 23 अक्टूबर 2026 को यह रकम उनके एसबीआई बैंक खाते में वापस करा दी। इस सराहनीय कार्य में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक जय प्रकाश प्रसाद, हेड कांस्टेबल रवि कुमार, कांस्टेबल अरुण कुमार यादव और महिला कांस्टेबल प्रीति शामिल थे।
siddharthnagar news trilokpur police त्रिलोकपुर थाना साइबर अपराध शिकायत cyber crime india Biskohar news सिद्धार्थनगर पुलिस एनसीआरपी पोर्टल #SwatantraPrabhat साइबर अपराध नियंत्रण cyber fraud recovery साइबर सेल टीम प्रशांत कुमार प्रसाद अनूप कुमार मिश्रा #CyberCrime बिस्कोहर साइबर ठगी साइबर फ्रॉड के 8600 रुपये वापस विश्वनाथ प्रजापति एमआरपी पोर्टल एसबीआई बैंक खाता डुमरियागंज पुलिस ऑनलाइन ठगी से राहत ₹8600 Refunded NCRP Portal Complaint SBI Bank Refund


Comments