सितारगंज में ऑपरेशन प्रहार के तहत दो वारंटी गिरफ्तार

इस दौरान मुकदमा अपराध संख्या 191/2010 में भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 325, 504 और 506 से संबंधित दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

सितारगंज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत सितारगंज कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों की तामीली करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों को सितारगंज कस्बे के पीपल चौक से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तेजी देखने को मिल रही है।
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के नेतृत्व में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध तथा क्षेत्राधिकारी सितारगंज के नेतृत्व में कोतवाली सितारगंज पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों की तामीली के लिए कार्रवाई की।
 
इस दौरान मुकदमा अपराध संख्या 191/2010 में भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 325, 504 और 506 से संबंधित दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान हरदीप सिंह उर्फ दीपा (42 वर्ष), पुत्र लश्कर सिंह, निवासी ग्राम लौका, थाना सितारगंज तथा लश्कर सिंह (75 वर्ष), पुत्र रेशम सिंह, निवासी ग्राम लौका, थाना सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध संबंधित न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी थे।

पुलिस के अनुसार, हरदीप सिंह उर्फ दीपा के खिलाफ फौजदारी वाद संख्या 678/11 तथा लश्कर सिंह के खिलाफ फौजदारी वाद संख्या 670/11 से संबंधित वारंट की तामीली की गई है। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
 
इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
 
वारंटियों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जावेद मलिक, उपनिरीक्षक बलबीर सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज गवाल और हेड कांस्टेबल दया प्रकाश धोनी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों की तामीली और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें